Skip to main content

ताजा खबर

शतक लगाते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुए Sarfaraz Khan, पूरे जोश के साथ मैदान पर लगाई दौड़

Sarfaraz Khan (Image Credit-Instagram)

जब-जब टीम इंडिया से Sarfaraz Khan को मौके मिल रहे है, वो खुद को साबित करने में लगे हैं। कीवी टीम के खिलाफ भी जारी पहले टेस्ट मैच में इस बल्लेबाज ने हल्ला बोल दिया, जहां इस दौरान सरफराज ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक ठोका और उसके बाद उनका जश्न देखने लायक था।

विराट के साथ मिलकर की थी शानदार बल्लेबाजी

जी हां, टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली और Sarfaraz Khan ने शानदार बल्लेबाजी की थी, दोनों के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई थी। इस दौरान दिन का खेल खत्म होने के साथ विराट कोहली 70 रनों पर आउट हो गए थे, वहीं सरफराज ने नाबाद लौटे थे अर्धशतक बनाकर और आज उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। जिसके बाद इस बल्लेबाज का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Sarfaraz Khan का ये जश्न आप बार-बार देखेंगे

*बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने लगाया अपने इंटरनेशनल करियर का पहला टेस्ट शतक।
*सरफराज हुए खुशी के मारे आउट ऑफ कंट्रोल, जोश के साथ बल्लेबाज मैदान में दौड़ने लगा।
*उनका शतक देख पंत ने भी बजाई ताली, तो ड्रेसिंग रूम में दिखे सभी खिलाड़ी काफी खुश।
*साथ ही अपने जश्न के दौरान सरफराज ने जोर से बल्ला घूमाया, नजारा देखने लायक था।

एक नजर Sarfaraz Khan के जश्न वाले वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बल्लेबाज की कुछ तस्वीरें भी देख लो आप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कप्तान हिटमैन का प्रदर्शन कैसा रहा दूसरी पारी में?

लंबे समय बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में दमदारी पारी खेली है, लेकिन वो काफी अनलकी रहे इस दौरान। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर गए, इस दौरान उन्होंने 52 रनों की पारी खेली। साथ ही वो पटेल की एक गेंद को डिफेंस कर रहे थे, लेकिन वो गेंद स्टंप्स पर जा लगी और रोहित आउट हो गए। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में सुपर फ्लॉप रहे थे, तो कीवी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी वो कुछ नहीं कर पाए थे।

আরো ताजा खबर

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए?

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। आईसीसी रैंकिंग के अनुसार...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच...

3 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद छिन सकती है राशिद खान से कप्तानी! अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर

India vs England (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच 5...