Skip to main content

ताजा खबर

“वो फिट हैं, वो कल विकेटकीपिंग करेंगे”- पंत की फिटनेस पर हेड कोच गंभीर ने दी बड़ी अपडेट

वो फिट हैं वो कल विकेटकीपिंग करेंगे- पंत की फिटनेस पर हेड कोच गंभीर ने दी बड़ी अपडेट

Rishabh Pant (Pic Source-X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय फैंस ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं। फैंस इस वक्त यही जानना चाहते हैं कि क्या पंत दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट हैं या नहीं। इसको लेकर गौतम गंभीर ने अपडेट दी है।

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केएल राहुल की टीम में जगह पर सवाल उठाने के लिए मीडिया की आलोचना की और पुणे टेस्ट के लिए ऋषभ पंत की उपलब्धता की भी पुष्टि की। गंभीर ने ये कन्फर्म किया ऋषभ पंत पुणे टेस्ट में विकेटकीपिंग करेंगे।

ऋषभ पंत पंत की फिटनेस पर गौतम गंभीर ने दी बड़ी अपडेट

दरअसल पंत बेंगलुरु टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान चोटिल हो गए थे, जिस वजह से उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करनी पड़ी थी। काफी दर्द में उन्‍हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अब गंभीर ने बताया कि पुणे टेस्ट में क्‍या पंत विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं।  पुणे टेस्‍ट से पहले प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में गंभीर ने पंत को लेकर अच्‍छी खबर दी। गंभीर का कहना है कि पंत पूरी तरह से ठीक हैं। उन्‍होंने कहा कि, “वो बिल्कुल ठीक हैं, वो कल विकेटकीपिंग करेंगे।”

बेंगलुरु टेस्‍ट के दौरान पंत को उसी घुटने में चोट लगी, जिसकी कार एक्‍सीडेंट के बाद सर्जरी हुई थी। मैच के दूसरे दिन घुटने पर गेंद लगने के बाद पंत लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले थे और फिर वो बाकी बचे हुए खेल में विकेटकीपिंग नहीं कर की।हालांकि उन्‍होंने बैटिंग की 99 रन की पारी खेली थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि, “सोशल मीडिया X1 खेलने का फैसला नहीं करता है, यह महत्वपूर्ण नहीं है कि सोशल मीडिया पर लोग या एक्सपर्ट्स क्या सोचते हैं, यह महत्वपूर्ण है कि टीम मैनेजमेंट क्या सोचती है। उन्होंने कानपुर की कठिन पिच पर अच्छी पारी खेली थी। वह बड़े रन बनाना चाहेंगे। यह टीम प्रबंधन उसका समर्थन करना चाह रहा है।”

यहाँ देखे:- IND vs NZ: क्या दूसरे टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे ऋषभ पंत? जाने क्या कहा टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...