Skip to main content

ताजा खबर

“वो दोनों ज्यादा लंबा नहीं खेलने वाले”- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले RO-KO को लेकर कैफ ने क्यों दिया ऐसा बयान

“वो दोनों ज्यादा लंबा नहीं खेलने वाले”- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले RO-KO को लेकर कैफ ने क्यों दिया ऐसा बयान

Mohammad Kaif, Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: X/Getty)

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, आप भूल जाइए कि टेस्ट सीरीज में क्या हुआ, क्योंकि व्हाइट बॉल क्रिकेट में विराट और रोहित शर्मा अलग खिलाड़ी बनकर सामने आते हैं। कैफ ने कहा है कि विराट कोहली हार नहीं मानते। कैफ ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में जितना हो सके, उतना विराट और रोहित को सपोर्ट करो।

विराट और रोहित को लेकर Mohammad Kaif ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “विराट कोहली हार नहीं मानते भाई, कमबैक हमेशा करते हैं वो व्हाइट बॉल में उनको राइट ऑफ ना करें, पिक्चर अभी बहुत बाकी है, क्योंकि 50 ओडीआई शतक उनके नाम हैं और वनडे क्रिकेट में 13000 के करीब रन हैं। तो जो टेस्ट मैचों में हो गया वो भूल जाओ भाई, व्हाइट बॉल में बंदा अलग खेलता है।”

वहीं, रोहित को लेकर उन्होंने कहा कि वे आपको दमदार शुरुआत देते हैं, ओपनर हैं और लीडर हैं। आपको उनकी भी जरूरत है। वे भी सीमित ओवरों की क्रिकेट में दमदार खेलते हैं।

कैफ ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली आपको चाहिए बॉस। एक हो रहे हैं 37 साल के, एक हैं 36 साल के। ज्यादा लंबा खेलने वाले हैं नहीं, जितना भी खेलेंगे उनको आप दुआएं दो, उनको सपोर्ट करो, क्योंकि ये दो ऐसे दिग्गज प्लेयर हैं व्हाइट बॉल के जो ज्यादा लंबा आपके लिए नहीं खेलने वाले, तो मेरा मानना है कि जितना भी खेलेंगे वो अच्छा खेलेंगे और चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों का बहुत योगदान होगा।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे बताया, “अगर ये दोनों अच्छा खेलेंगे, तभी दुबई में आप मैचे जीत पाओगे, क्योंकि यह जो रोहित शर्मा काम करते हैं, वो तेज खेलकर स्टार्ट देते हैं, एक बुनियाद बनाते हैं। विराट कोहली उस स्टार्ट का फायदा लेकर लास्ट तक बैटिंग करते हैं और वहां स्कोर करते हैं तो मेरा मानना है दो ऐसे दिग्गज बल्लेबाज कि भाई जितना हो सके उनको प्यार दे दो, यह लंबा इतना खेलने वाले है नहीं और चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों का बहुत बड़ा रोल होने वाला है, जहां तक मैं देख पा रहा हूं।”

আরো ताजा खबर

नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया ‘बदमाश’ 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) हाल में ही समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नंबर 1 टी20 खिलाड़ी और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को...

‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ

Rohit Sharma (image via getty) भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2025 के आखिर से अपने जबरदस्त शारीरिक बदलाव से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। अक्टूबर 2025...

BCCI नमन पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची पर डालें नजर, भारत की ICC ट्रॉफी विजेता टीमों को किया जाएगा सम्मानित

Full list of BCCI Naman Award recipients revealed (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रतिष्ठित ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’ में भारतीय क्रिकेट जगत की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाएगा। यह...

IPL 2026: समय आ गया है जब एमएस धोनी अगली पीढ़ी के सितारों को कमान सौंपे – इरफान पठान

Irfan Pathan and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार यह सीजन 28 मार्च...