Skip to main content

ताजा खबर

‘वे इसे टीम कहते हैं लेकिन…’, हेड कोच गैरी कर्स्टन ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल

Gary Kirsten (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे दिग्गज क्रिकेटर्स और फैन्स काफी नाराज है। टीम में गुटबाजी की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे पाक टीम आलोचकों के निशाने पर है। इस बीच टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने भी पाकिस्तान टीम की कमजोरियों को उजागर किया है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा था कि टीम गुटों में बंट चुकी है औऱ खिलाड़ी एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। इसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है। अब गैरी कर्स्टन ने भी कहा है कि टीम में एकजुटता की कमी है और इसका असर टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन में देखने को मिला है।

यहां देखिए ‘गुरु’ गैरी कर्स्टन ने क्या कहा है?

सोशल मीडिया पर अतुल नाम के यूजर ने गैरी कर्स्टन के हवाले से लिखा है कि, “पाकिस्तान टीम में कोई एकता नहीं है। वे इसे एक टीम कहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। खिलाड़ी एक-दूसरे का समर्थन नहीं कर रहे हैं। हर कोई बंटा हुआ है। विभिन्न टीमों के साथ अपने अनुभव में, मुझे कभी भी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।”

Pakistan coach Gary Kirsten has made a surprising statement about the team:

“There’s no unity in the Pakistan team. They call it a team, but it isn’t. The players aren’t supporting each other; everyone is divided. In my experience with various teams, I’ve never encountered such…

— Atul (@tiwariaatul) June 17, 2024

इस बयान के बाद गैरी कर्स्टन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और फैन्स तरह-तरह के सवाल पाकिस्तान टीम पर उठा रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में भारत, यूएसए, कनाडा और आयरलैंड के साथ थी। ग्रुप स्टेज के दौरान पाक टीम को अपने शुरुआती दो मैचों में यूएसए और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम ने कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही।

शुरुआत में माना जा रहा था कि ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान क्वालीफाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूएसए ने बड़ा उलटफेर करते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

 

আরো ताजा खबर

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...