Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड को WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ जबरदस्त फायदा, भारत अब पहुंचा इस नंबर पर

वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड को WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ जबरदस्त फायदा, भारत अब पहुंचा इस नंबर पर

ENG vs WI (Photo Source: Getty Images)

WTC 2025 Points Table- बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीन मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 241 रनों से मात दी। इस जीत के साथ मेजबानों ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है, साथ ही इंग्लिश टीम ने WTC पॉइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगाई है। इस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर थी।

लेकिन दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराने के बाद टीम सीधा 6ठे पायदान पर पहुंच गई है। उनकी इस जीत से साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को नुकसान हुआ है। वहीं भारत पॉइंट्स टेबल में अभी भी नंबर-1 पर बना हुआ है। इंग्लैंड के अब 12 मैचों में 5 जीत, 6 हार और एक ड्रॉ मुकाबले के साथ कुल 45 अंक हो गए हैं। टीम 31.25 के जीत के प्रतिशत के साथ 6ठे पायदान पर है।

वहीं साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश 25-25 के जीत के प्रतिशत के साथ क्रमश: 7वें और 8वें पायदान पर हैं। वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस हार से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। हार के बाद विंडीज टीम सबसे नीचे 9वें पायदान पर पहुंच गई है। उनके नाम अब 22.22 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं। बात टॉप-2 टीमों की करें तो पहले पायदान पर भारत 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ मौजूद हैं, तो वहीं दूसरे पायदान पर डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ है।

वहीं बात अन्य टीमों की करें तो, न्यूजीलैंड और श्रीलंका 50-50 जीत प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे और चौथे पायदान पर है। वहीं पाकिस्तान 36.66 प्रतिशत अंकों के साथ नंबर पांच पर है। डब्ल्यूटीसी 2025 का फाइनल मैच अगले साल जून में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें अंत में खिताबी जंग के लिए आपस में भिड़ेगी। फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल (WTC Points Table 2023-25)

नंबर टीम जीत प्रतिशत अंक जीत हार ड्रॉ
1 इंडिया 68.51 74 6 2 1
2 ऑस्ट्रेलिया 62.50 90 8 3 1
3 न्यूजीलैंड 50 36 3 3 0
4 श्रीलंका 50 24 2 2 0
5 पाकिस्तान 36.66 22 2 3 0
6. इंग्लैंड 31.25 45 5 6 1
7. साउथ अफ्रीका 25 12 1 3 0
8. बांग्लादेश 25 12 1 3 0
9. वेस्टइंडीज 22.22 16 1 4 1

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश

IPL 2026: Sam Curran (image via getty) राजस्थान रॉयल्स को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर और नए खिलाड़ी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

Delhi Capitals to be without Mitchell Starc for start of IPL 2026 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मैचों में...

IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं

Virat Kohli is Still the Heartbeat of RCB: AB de Villiers Ahead of IPL 2026 (image via getty) एबी डीविलियर्स के अनुसार, विराट कोहली भले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

20 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान पद से इस्तीफा दिया अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान के पद से...