Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में तोड़ा नियम, अब देना होगा भारी जुर्माना

Jayden Seales (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज के बेहतरीन गेंदबाज जेडन सील्स और केविन सिंक्लेयर को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

सील्स पर खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जो ‘खेल भावना के विपरीत आचरण’ से संबंधित है। इसके अलावा, सील्स के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जिनके लिए यह 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था।

बता दें कि, यह सब देखने को मिला बांग्लादेश की दूसरी पारी के पहले ओवर में। विकेट लेने के बाद जेडन सील्स ने बांग्लादेश के ड्रेसिंग रूम की ओर आक्रामक तरीके से गलत इशारा किया और इसी वजह से उन पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

केविन सिंक्लेयर पर भी लगा जुर्माना

केविन सिंक्लेयर पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उन्हें खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को ना मानना है। इन सबके अलावा शानदार खिलाड़ी ने अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक जोड़ा गया है। यह 24 महीना में उनका पहला अपराध है।

सील्स और सिंक्लेयर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रैफरी के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के जेफ क्रो द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया और इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर आसिफ याकूब और कुमार धर्मसेना, तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर जाहिद बसरत ने आरोप लगाए हैं। लेवल एक के अपराध के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार जबकि अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना है।

फिलहाल दोनों टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। जहां एक तरफ पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 201 रन से अपने नाम किया, वहीं बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट को 101 रन से जीता।

 

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (29 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया सनराइजर्स हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में एक शानदार...

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...