Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हमारी टीम के बल्लेबाजों को और आक्रामकता से खेलना होगा: टेम्बा बावुमा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हमारी टीम के बल्लेबाजों को और आक्रामकता से खेलना होगा: टेम्बा बावुमा

Temba Bavuma (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट आज यानी 15 अगस्त से गयाना में शुरू हो रहा है। दोनों ही टीमें इस दूसरे टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले टेम्बा बावुमा ने अपनी टीम को महत्वपूर्ण संदेश दिया है। टेम्बा बावुमा यही चाहते हैं कि दूसरे टेस्ट में उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज और भी आक्रामक क्रिकेट खेले।

पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बारिश की वजह से यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। गयाना में होने वाले दूसरे टेस्ट को दक्षिण अफ्रीका टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक दूसरे टेस्ट से पहले टेम्बा बावुमा ने कहा कि, ‘बल्लेबाजों को और भी आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करनी होगी। बल्लेबाजों को जो भी मौका मिलेगा उसका इस्तेमाल उन्हें अच्छी तरह से करना होगा। इससे गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलेगी और हम वेस्टइंडीज के ऊपर दबाव डाल सकते हैं। अगर पहले टेस्ट में हमें थोड़ा और समय मिला होता तो इसका रिजल्ट भी सबके सामने होता।’

टेम्बा बावुमा ने अपने टीम के गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा की

टेम्बा बावुमा ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। केशव महाराज ने पारी के आधे ओवर फेकें और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के अंदर आत्मविश्वास काफी बढ़ रहा है। यह टीम काफी ऊपर है और उनके पास अनुभव भी कम है। हम यही चाहते हैं कि साथ मिलकर सभी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।’

पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 357 रन बनाए थे जिसके बाद मेजबान अपनी पहली पारी में 233 रन पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी को तीन विकेट पर 173 रन पर घोषित कर दिया था। पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज टीम अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाई।

আরো ताजा खबर

‘भारत का लेवल अब अलग है’ टीम इंडिया के व्हाइट बाॅल डोमिनेंस पर बोले कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स 

Viv Richards (Image Credit- Twitter X) पूर्व कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। रिचर्ड्स का कहना है कि...

T20 World Cup 2026: “वह बहुत गुस्से में था” – सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल से क्यों मांगी माफी?

T20 World Cup 2026: Suryakumar Yadav Apologised To Axar Patel For Benching Him (image via getty) भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप...

IPL 2026: सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पंड्या, कौन करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी?

IPL 2026: Mumbai Indians (image via getty) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लीडरशिप के अहम फैसले का सामना करना पड़ेगा, जिसमें स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव का मुकाबला ऑलराउंडर...

वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई शिकायत 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को रिकाॅर्ड तीसरी बार अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में...