Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली लंदन में अनुष्का शर्मा संग कीर्तन में हुए शामिल, सामने आया वीडियो

Virat Kohli attends Kirtan with Anushka Sharma

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला अधिकतर खामोश रहा था, लेकिन फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की और मैच विनिंग पारी खेली। फिलहाल वह लंदन में हैं। इस बीच लंदन के इस्कॉन टेंपल से विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा के कीर्तन में शामिल होने का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो कब की है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान कृष्ण की पूजा के लिए मंदिर जाते हैं। वायरल वीडियो में अनुष्का ने सफेद सूट पहन रखा है, जबकि विराट टी-शर्ट और पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

When everyone is busy in ambani wedding ,my idolo visit ISKCON Temple in London with his wife . pic.twitter.com/1AAr4ZxeuY

— Mahiya18 (@18Mahiya) July 8, 2024

बिजी शेड्यूल से लौटने के बावजूद लंदन के लिए हुए रवाना

बता दें कि कोहली मुंबई में 4 जुलाई को आयोजित सम्मान समारोह और मुंबई से वानखेड़े तक निकली विक्ट्री परेड में शामिल होने के बाद लंदन के लिए रवाना हो गए थे। बारबाडोस से लौटने के बाद विजेता टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त था। उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली से मुंबई के रवाना हुए।

हालांकि, काफी बिजी शेड्यूल से लौटने के बावजूद कोहली जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलना चाहते थे और इसलिए लंदन के लिए रवाना हुए। आपको बता दें कि कोहली अपनी फैमिली को प्रायोरिटी देते हैं और इस वजह से जब भी वह फुरसत में होते हैं, तो परिवार संग समय बिताते हैं।

वहीं भारत के फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का को वीडियो कॉल किया और बातचीत की। इस दौरान कोहली काफी खुश नजर आ रहे थे और परिवार से मिलने के लिए बेताब दिखे थे। कोहली ने भारत के चैंपियन बनने के बाद T20I से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। वहीं इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भी T20I संन्यास की घोषणा की।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...