Skip to main content

ताजा खबर

“वह हमेशा ‘टीम कोच’ रहे हैं… वह हर हाल में बस….” – गौतम गंभीर को लेकर बोला टीम इंडिया का ये गेंदबाज

“वह हमेशा ‘टीम कोच’ रहे हैं… वह हर हाल में बस….” – गौतम गंभीर को लेकर बोला टीम इंडिया का ये गेंदबाज

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया है। उसके बाद से लगातार कोई न कोई उनको लेकर अपनी राय साझा कर रहा है। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आवेश खान ने गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही में उन्होंने नए हेड कोच की जमकर तारीफ की है।

गंभीर को इस हफ्ते की शुरुआत में राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवरों सीरीज से बतौर हेड कोच अपने कार्यकाल  की शुरुआत करेंगे। आवेश आईपीएल में गंभीर के मेंटोर (मार्गदर्शक) रहते हुए लखनऊ सुपर जॉइंट्स की तरफ से खेल चुके हैं।

आवेश खान ने जमकर की हेड कोच गंभीर की तारीफ

इसी बीच तेज गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को होने वाले चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बीसीसीआई से कहा,‘‘मैंने उनसे जो कुछ भी सीखा, वह इस मानसिकता के बारे में है कि आपको हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए और टीम के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि, ‘‘वह टीम मीटिंग और आमने-सामने की बातचीत में बहुत कम बोलते हैं लेकिन क्या करना है इसको लेकर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखते हैं। वह आपके सामने कुछ चुनौती रखते हैं और खिलाड़ियों को भूमिकाएं सौंपते हैं। वह हमेशा ‘टीम कोच’ रहे हैं। वह हर हाल में जीतना चाहते हैं और वह चाहते हैं कि हर खिलाड़ी अपना शत प्रतिशत योगदान दे।’’

हरारे की परिस्थितियों के बारे में बोलते हुए, आवेश ने बताया कि वो यहां गेंदबाजी करने का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने मौजूदा श्रृंखला में खेले गए तीन मैचों में छह विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा,‘‘ हम यहां अलग-अलग विकेट पर खेले हैं। हमने पहले दो मैच एक ही विकेट पर खेले थे। पहले मैच में उससे अच्छी उछाल मिल रही थी लेकिन दूसरे मैच में वह सपाट हो गया था। परिस्थितियां अच्छी हैं और क्योंकि यह मैदान खुला है इसलिए गेंद थोड़ा स्विंग भी हो रही है।’’

আরো ताजा खबर

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...