Skip to main content

ताजा खबर

‘वनडे उनका पसंदीदा फाॅर्मेट है’ इरफान पठान ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी का समर्थन किया

Irfan Pathan, Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ समय से फाॅर्म में नजर नहीं आए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी की दिल और धड़कन कहे जाने वाली इस जोड़ी के बल्ले से रन नहीं निकले हैं।

पिछले साल खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद, विराट-रोहित रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। इस तरह के खराब प्रदर्शन के बाद, दोनों ही स्टार खिलाड़ियों का भारतीय क्रिकेट टीम में भविष्य खतरे में नजर आ रहा है।

हालांकि, इस सब के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) का बड़ा बयान दिया है। इरफान का कहना है कि दोनों ही लिमिटेड ओवर क्रिकेट में दोबारा से फाॅर्म हासिल कर लेंगे, क्योंकि वनडे क्रिकेट दोनों का फेवरेट फाॅर्मेट है।

इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही इरफान पठान ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में कहा- वे सफेद गेंद वाले क्रिकेट में रन बनाना शुरू कर देंगे, इस बात में कोई संदेह नहीं है। टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से एक अलग तरह का खेल है। समायोजन की जरूरत है, चाहे विराट का ऑफ स्टंप के बाहर गेंदों को संभालना हो या रोहित को अपनी लय वापिस हासिल करना हो। दोनों का वनडे पसंदीदा फाॅर्मेट है और वे जोरदार वापसी करेंगे।

तो वहीं हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी में बदलाव के फेस को लेकर बात करते हुए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा- चैंपियंस ट्रॉफी एक महीना दूर है। ये लोग वनडे क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन करने वाले रहे हैं।

एक बार चैंपियंस ट्रॉफी हो जाने के बाद हम देखेंगे। हमें बैठने और आकलन करने के लिए थोड़ा और समय मिलेगा कि हर कोई कहां पर है। सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि हम पूरी टीम के तौर पर कहां आगे बढ़ते हैं। लेकिन फिलहाल फोकस वनडे क्रिकेट और चैंपियंस ट्रॉफी पर है।

बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद, खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब दोनों सिर्फ वनडे और टेस्ट फाॅर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...