Skip to main content

ताजा खबर

लोकल खिलाड़ियों के साथ नजर आए Sanju Samson, मैच खत्म होने के बाद गिफ्ट की खास चीज

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

Sanju Samson का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो काफी लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में चमके हैं। ऐसे में संजू आज भी जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं और सादगी के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में संजू की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो कुछ लोगों के साथ में नजर आ रहे हैं।

ये साल शानदार रहा हैं Sanju Samson के लिए

जी हां, क्रिकेट करियर के हिसाब से Sanju Samson के लिए साल 2024 काफी ज्यादा शानदार रहा है, जहां इस साल उन्होंने एक काफी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। संजू ने इस साल 3 टी20 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। संजू का पहला शतक बांग्लादेश के खिलाफ आया था, उसके बाद उन्होंने 2 शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए थे। वैसे संजू टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का भी हिस्सा थे, लेकिन उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

जब लोकल खिलाड़ियों के साथ नजर आए Sanju Samson

*Sanju Samson ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं।
*पहली तस्वीर में कुछ लोकल खिलाड़ी क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
*दूसरी तस्वीर में खुद संजू इन लोकल खिलाड़ियों के साथ में खड़े दिख रहे हैं।
*जहां संजू ने अपनी तरफ से इन खिलाड़ियों को दी राजस्थान रॉयल्स की जर्सी।

Sanju Samson की वायरल तस्वीर पर डालते हैं एक नजर

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

हाल ही में वाइफ संग ये क्यूट तस्वीरें शेयर की थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल टीम का हिस्सा नहीं हैं संजू

हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी खेली गई थी, इस दौरान केरल टीम की कप्तानी संजू सैमसन ने की थी। दूसरी ओर अब  विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है, जिसका संजू हिस्सा नहीं हैं। सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 30 सदस्यीय संभावित सूची में शामिल किया गया था, लेकिन वो तीन दिवसीय कैंप में शामिल नहीं हुए थे और ऐसे में उनका टीम में चयन नहीं हुआ। जिसके बाद सलमान निजार केरल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 2026: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने तोड़ा केकेआर के पूर्व स्टार का ये बड़ा रिकाॅर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी...

IND vs NZ 2026, 1st T20I: एकतरफा मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND vs NZ 2026, 1st T20I (image via BCCI/X) अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलकर कमाल कर दिया, जिससे भारत ने बुधवार को नागपुर में पांच मैचों की सीरीज के...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले USA के अली खान का बड़ा दावा, पाकिस्तान को फिर चखाएंगे हार का स्वाद

Ali Khan (Image credit Twitter – X) अमेरिका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अली खान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर बड़ा दावा...

IPL 2026: RCB और RR के सामने होम ग्राउंड का संकट, बीसीसीआई ने दी डेडलाइन

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दो बड़ी फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR), अपने घरेलू मैदान को लेकर बड़ी...