Skip to main content

ताजा खबर

“लगता है बांग्लादेश आया ही है पाकिस्तान…..”- अहमद शहजाद ने लगाई पाकिस्तानी प्लेयर्स की क्लास

लगता है बांग्लादेश आया ही है पाकिस्तान- अहमद शहजाद ने लगाई पाकिस्तानी प्लेयर्स की क्लास

PAK vs BAN (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस मैच को और रोमांचक बना दिया। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना की है। बांग्लादेश को वापसी का मौका देने के लिए शहजाद ने टीम के प्लेयर्स को जमकर लताड़ा है।

अहमद शहजाद ने पाकिस्तानी प्लेयर्स को जमकर लताड़ा

अहमद शहजाद ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ‘पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ एक और रिकॉर्ड बनवा दिया। मुझे तो ऐसे ही लग रहा है, जैसे बांग्लादेश आया ही है रिकॉर्ड बनाने के लिए। 26 रन पर आपके छह आउट करके आपको आपके बॉलर्स ने दे दिए हैं, उसके बावजूद आपने 150 रनों की पार्टनरशिप लगवा दी। और ऐसा पहली दफा हुआ है हिस्ट्री में कि जब किसी टीम ने 30 स्कोर के अंदर छह विकेट गंवा दी हों।

उसके बाद सातवें विकेट की पार्टनरशिप 150 या उससे ज्यादा रनों की हुई हो, आपने वो भी करवा दिया। एक टाइम पर लग रहा था कि आपने चीजों को ग्रिप कर लिया है, जो आपके यंगस्टर्स हैं, जो हम कहते हैं कि हमारे पास डोमेस्टिक में सर्जरी के लिए औजार नहीं हैं, डोमेस्टिक के ही यंगस्टर्स थे ये कहीं और से तो नहीं आए थे।

खुर्रम शहजाद की बॉलिंग देखकर मजा आया, बांग्लादेश के कमजोर एरिया को हिट किया और जल्द विकेट निकाले। ये अपने मौके का इंतजार कर रहे थे और जब टीम में सीनियर गेंदबाज नहीं था, तो इनको मौका मिला।’

पाकिस्तान ने पहली पारी में 262 रन बनाए थे और इसके जवाब में बांग्लादेश ने एक समय 26 रनों तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लिटन दास और मेहंदी हसन मिराज ने मिलकर पारी को संभाला और स्कोर 191 रनों तक पहुंचाया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 262 रन बनाए। लिटन दास 138 रन बनाकर आउट हुए। वहीं खबर लिखे जाने तक चौथे दिन के लंच तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 117 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...