Skip to main content

ताजा खबर

लंबे समय बाद 22 गज पर नजर आए Deepak Chahar, लाल गेंद से बिगाड़ी साथी खिलाड़ी की लय

(Image Credit- Instagram)

Deepak Chahar की टीम इंडिया में वापसी कब होगी, इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। ऐसे में इस गेंदबाज के पास घरेलू क्रिकेट में मेहनत कर फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने मौका है, जिसे देखते हुए दीपक ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है।

दोनों भाई चल रहे हैं टीम से बाहर

जी हां, Deepak Chahar और उनके भाई राहुल चाहर को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, दीपक के टीम इंडिया से बाहर होने का कारण उनकी फिटनेस है। तो राहुल चाहर इंटरनेशनल लेवल पर मिले मौके को नहीं भुना पाए थे, ऐसे में राहुल आखिरी बार टीम इंडिया से साल 2021 में खेलते हुए नजर आए थे और दीपक साल 2023 में। साथ ही इस साल भी IPL के दौरान दीपक चाहर को चोट ने काफी परेशान किया था, अब देखना होगा की टीम दीपक को रिटेन करती है या नहीं।

Deepak Chahar ने डाली जब दूसरे दीपक को गेंद

*Deepak Chahar ने शुरू की घरेलू सीजन की तैयारी, इंस्टा स्टोरी पर दी अपडेट।
*इंस्टा स्टोरी के वीडियो में लाल गेंद से गेंदबाजी करते हुए नजर आया ये खिलाड़ी।
*इस दौरान दीपक चाहर कर रहे थे अपने साथी खिलाड़ी Deepak Hooda को गेंदबाजी ।
*दोनों दीपक एक ही टीम से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट, राजस्थान टीम का हैं ये दोनों हिस्सा।

इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई Deepak Chahar की तस्वीरें

Deepak Hooda हुए अचानक टीम से गायब 

दूसरी ओर Deepak Hooda के लिए एक समय कहा गया था कि, वो विराट कोहली की जगह लेंगे टीम इंडिया में। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, बीच में दीपक को लगातार मौके दिए जा रहे थे। उसके बाद भी वो उनको मौकों पर अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसके बाद इस खिलाड़ी की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई। दीपक हुड्डा ने अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था और उसके बाद उनकी वापसी नहीं हुई। वैसे ये खिलाड़ी टीम इंडिया से अभी तक 10 वनडे मैचों के लिए अलावा 21 टी20 इंटररेशनल मैच खेल चुका है।

कुछ समय पहले ही शुरू की है जीवन की नई पारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Hooda (@deepakhooda30)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs CSK मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, SRH vs CSK: top 3 players to watch out (image via X) आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शनिवार,...

IPL 2026, मैच 25: गुजरात बनाम कोलकाता मैच में देखने को मिले ये खास रिकार्ड्स, देखें स्टैट्स रिव्यु

IPL 2026, GT vs KKR: Stats Review (image via X) 2026 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद...

IPL 2026: SRH टीम में बड़ा बदलाव, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी की हुई एंट्री!

Gerald Coetzee (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। पेन, जो...

18 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से हराया शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रन बनाकर...