Skip to main content

ताजा खबर

रिकी पाॅन्टिंग ने टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की एमएस धोनी से की तुलना, जाने क्या कहा?

Ricky Ponting and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारतीय क्रिकेट टीम का रेड बाॅल क्रिकेट में एक अहम हिस्सा हैं। पंत टीम इंडिया के लिए खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में कुछ यादगार पारी खेल चुके हैं, जिसमें साल 2021 में गाबा में खेली गई 89* रनों की पारी को कौन भूल सकता है।

26 वर्षीय पंत ने अभी तक भारतीय टीम के लिए कुल 33 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने पांच शतक लगाए हैं, जो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी द्वारा 90 टेस्ट मैचों में लगाए 6 शतक के काफी नजदीक है। पंत ने यह कारनामा धोनी से एक तिहाई कम खेले गए मैचों में ही हासिल कर लिया है।

दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) ने ऋषभ पंत की धोनी से तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। पाॅन्टिंग का कहना है कि पंत एक सीरियस क्रिकेटर हैं, और यह उनकी बल्लेबाजी में झलकता है।

रिकी पाॅन्टिंग ने ऋषभ पंत की धोनी से की तुलना

बता दें कि हाल में स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा करते हुए रिकी पाॅन्टिंग ने कहा- हम सभी ने उसे (पंत) खेलते हुए देखा है और स्टंप माइक में उसे सुना है। वह ग्रुप का एक शानदार कैरेक्टर है। वह अपने क्रिकेट से प्यार करता है, वह मैच विनर है, वो यही है।

पाॅन्टिंग ने आगे कहा- उसके पास 4-5 टेस्ट शतक हैं और 9 बार 90 के आंकड़ें में भी पहुंचा है, जो धोनी के खेले गए टेस्ट मैचों (90) से कितना अच्छा है। वह क्रिकेट में कितना अच्छा किरदार है। वह एक गंभीर क्रिकेटर है।

दूसरी ओर, आपको पंत के टेस्ट करियर के बारे में जानकारी दें, तो उन्होंने खेले गए 33 टेस्ट मैचों में 43.67 की औसत से कुल 2271 रन बनाए हैं। साथ ही पंत के बल्ले से 5 शतक भी निकल चुके हैं। तो वहीं धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से कुल 4876 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से मात्र 6 शतक निकले।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs CSK मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, SRH vs CSK: top 3 players to watch out (image via X) आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शनिवार,...

IPL 2026, मैच 25: गुजरात बनाम कोलकाता मैच में देखने को मिले ये खास रिकार्ड्स, देखें स्टैट्स रिव्यु

IPL 2026, GT vs KKR: Stats Review (image via X) 2026 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद...

IPL 2026: SRH टीम में बड़ा बदलाव, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी की हुई एंट्री!

Gerald Coetzee (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। पेन, जो...

18 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से हराया शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रन बनाकर...