
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया की टी20 कप्तानी हाथ से जाने का Hardik Pandya को कई मलाल नहीं है, जहां ये खिलाड़ी मैदान पर मन लगाकर प्रदर्शन कर रहा है। श्रीलंका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में पांड्या गेंद के अलावा बल्ले से भी दम दिखा रहे हैं, इस बीच उनका एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दूसरे टी20 मैच में Hardik Pandya का कैसा रहा प्रदर्शन?
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच भी अपने नाम कर लिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। वहीं इस दौरान Hardik Pandya ने दूसरे टी20 मैच में पहले गेंदबाजी से कमाल करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए थे, उसके बाद उन्होंने 9 गेंदों पर तेजी से 22 रन बटोरे थे और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
Hardik Pandya के रिएक्शन बड़े गजब के होते हैं बॉस
*Hardik Pandya ने दूसरे टी20 मैच में एक ओवर में 2 बल्लेबाजों को किया था आउट।
*वहीं पहला विकेट लेने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक का रिएक्शन देखने लायक था।
*इस दौरान अजीब सा मुंह बनाकर पांड्या सिर्फ बल्लेबाज को घूरने में लगे हुए थे।
*जब तक बल्लेबाज उनकी नजरों से दूर नहीं गया था, तब तक हार्दिक उन्हें देखे जा रहे थे।
दूसरे टी20 मैच से Hardik Pandya का ये वीडियो हुआ था वायरल
Cold reactions 🥶#hardikpandya pic.twitter.com/Zn9sUHXZs1
— Hardiklipsa (@93Lipsa) July 28, 2024
इस बार टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
अब कितने मैच बाकी हैं इस दौरे पर?
दूसरी ओर टी20 सीरीज का अब एक ही मैच बाकी है, जो 30 जुलाई के दिन खेला जाएगा। उसके बाद टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी, जिसका पहला मैच 2 अगस्त को होगा। फिर दूसरा मैच 4 अगस्त के दिन खेला जाएगा, वहीं आखिरी मैच 7 अगस्त को होगा। साथ ही इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, तो विराट कोहली भी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इस दौरे के बाद टीम इंडिया को लंबा ब्रेक मिलेगा और फिर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी, जिसके बाद भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर खेलेगी और सीरीज WTC का हिस्सा होगी।
IPL 2026: MI vs KKR भिड़ंत से पहले संजय बांगर की बड़ी सलाह, हार्दिक पंड्या की टीम को दी मजबूत शुरुआत की नसीहत
12 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
2027 CWC को ध्यान में रखते हुए T20I के बजाय ODI को प्राथमिकता देंगे जसप्रीत बुमराह
T20 World Cup ट्राॅफी जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा था? कप्तान सूर्यकुमार ने किया बड़ा खुलासा

