Skip to main content

ताजा खबर

ये अचानक Ravindra Jadeja को क्या हुआ, एक के बाद एक तस्वीरें शेयर करने में लगे हैं

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

Ravindra Jadeja ने टीम इंडिया के लिए काफी लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट खेला था, इस दौरान उनकी गेंदबाजी में वो पुरानी वाली बात नजर आई। साथ ही सर जडेजा ने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है अपने प्रदर्शन से, जिसके बाद इस खिलाड़ी की खुशी एक अलग ही लेवल पर नजर आ रही है।

एक नजर डालते हैं Ravindra Jadeja के प्रदर्शन पर

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुल 3 वनडे मैचों की सीरीज हुई थी, जिसे भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था और Ravindra Jadeja ने सीरीज के कुल 2 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं बल्लेबाजी में ये खिलाड़ी कुछ ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाया, ऐसे में जडेजा 2 मैचों में सिर्फ 23 रन रन ही बना पाए।

Ravindra Jadeja एक के बाद एक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं

*इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होते ही सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव हुए जडेजा।
*Ravindra Jadeja ने पहली तस्वीर वनडे सीरीज की ट्रॉफी के साथ में शेयर की सबसे पहले।
*फिर सर जडेजा ने कार में बैठे हुए अपनी तीन तस्वीरें अलग-अलग पोस्ट के जरिए शेयर की।
*जहां इन तीनों तस्वीरों के कैप्शन में दिल बनाकर अंग्रेजी में लिखा था-Home feeling।

सीरीज जीतने के बाद Ravindra Jadeja का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

उसके बाद फिर से शेयर कर डाली एक और तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

अब नजर आएंगे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में

जी हां, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जो टीम इंडिया चुनी गई है, उस टीम का हिस्सा सर जडेजा भी हैं। ऐसे में उनके एक बार फिर से टीम और फैन्स को काफी उम्मीदें रहने वाली है, वैसे जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से साल 2024 में ही संन्यास ले लिया था और अब वो टीम इंडिया से टेस्ट के साथ-साथ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज पाकिस्तान में 19 फरवरी से होने जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया के सभी मैच इस बार दुबई में खेले जाएंगे। साथ ही अगर टीम इंडियाी से सेमीफाइनल के अलावा फाइनल तक का भी सफर तय करती है, तो भी टीम के दोनों मैच दुबई में होंगे।

আরো ताजा खबर

जापान के खिलाफ 2 रन की जीत के बाद, भारत को इन 3 क्षेत्रों में करना होगा सुधार

Indian team (Image credit Twitter – X) भारत ने 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ बारिश प्रभावित मुकाबले में सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज की। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट...

एशियन गेम्स में हमारा लक्ष्य सिर्फ गोल्ड मेडल जीतना था: रिचा घोष

Richa Ghosh (Image credit Twitter – X) भारत ने महिला क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया। 22 सितंबर...

एशियन गेम्स 2026 में DRS क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल? जान लीजिए इसके पीछे की वजह

No DRS at Asian Games 2026 (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले बिना डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के खेले जा रहे हैं। पुरुष और महिला...

22 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क...