Skip to main content

ताजा खबर

युजवेंद्र चहल के आईपीएल ऑक्शन में बिकने के बाद हरभजन सिंह ने लिए खिलाड़ी से लिए मजे कहा- कंगारू भी तेरी….

Harbhajan Singh and Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए इस समय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हो रहा है। तो वहीं आज 24 नवंबर रविवार को इस ऑक्शन के पहले दिन बहुत सारे खिलाड़ियों पर, ऑक्शन में भाग ले रही 10 फ्रेंचाइजी जमकर पैसा बहाती हुई नजर आई हैं।

तो वहीं इस मेगा ऑक्शन में आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनुभवी भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18 करोड़ रुपए की बड़ी राशि देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

पंजाब द्वारा चहल को इतनी बड़ी राशि में खरीदने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

चहल के ऑक्शन में बिकने पर हरभजन ने दिया खास रिएक्शन

बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में युजवेंद्र चहल के बिकने के बाद, हरभजन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में हरभजन ने लिखा- मेरे चैंपियन भाई को 18 करोड़, पंजाब में आपका स्वागत है। देख कंगारू भी तेरी काॅपी करने लगे हैं। बादशाह बाॅलर

देखें हरभजन सिंह की यह मजेदार प्रतिक्रिया

18 cr for My champion brother @yuzi_chahal Welcome to PUNJAB. Dekh kangaroo bi teri copy karne lage hai 👇😜♥️♠️ Badshah bowler ♠️♥️ pic.twitter.com/ZmoTMvIZPf

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) November 24, 2024

Yuzvendra Chahal के आईपीएल करियर पर एक नजर

तो वहीं, साल 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले चहल के करियर के बारे में आपको बताएं, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में खेले गए 160 मैचों में 22.45 की औसत और 7.84 की इकाॅनमी से कुल 205 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान 34 वर्षीय अनुभवी स्पिनर का स्ट्राइकर रेट 17.18 का रहा है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी ऑक्शन में युजवेंद्र चहल अपनी नई फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? गौरतलब है कि चहल इससे पहले आरसीबी और राजस्थान राॅयल्स के लिए कई मर्तबा मैच विनिंग प्रदर्शन कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...