Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद सिराज ने संभाला तेलंगाना के DSP का पद, मुख्यमंत्री सहित बाकी लोगों ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

मोहम्मद सिराज ने संभाला तेलंगाना के DSP का पद मुख्यमंत्री सहित बाकी लोगों ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

Mohd. Siraj (Pic Source-x)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य का डीएसपी नियुक्त किया गया है। बता दें कि, मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। मोहम्मद सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की जीत में भी मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि मोहम्मद सिराज के साथ सांसद एम. अनिल कुमार यादव और TGMREIS के अध्यक्ष मोहम्मद फहीमुद्दीन कुरैशी भी थे। मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि सिराज को ग्रुप-1 सरकारी पद मिलेगा। इसी के साथ आज यानी 11 अक्टूबर से मोहम्मद सिराज ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली।

मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी ने मोहम्मद सिराज को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है और साथ ही उन्होंने राज्य में खेल और एथलीट का समर्थन करने के लिए कई योजनाओं पर भी जोर दिया है।

मोहम्मद सिराज को मिला डीएसपी का पद

बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी इस बात से काफी खुश है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने भी ए. रेवंथ रेड्डी, अनिल कुमार यादव और फहीमुद्दीन कुरैशी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

टीम इंडिया की बात की जाए तो वो इस समय बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। तीन मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। इसके बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और मोहम्मद सिराज उसमें जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया...

महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

Shabnim Ismail (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...