Skip to main content

ताजा खबर

 मोहम्मद शमी अब टीम इंडिया में वापसी करने लायक भी हैं या नहीं? सुनिए हेड कोच गौतम गंभीर का बयान 

 मोहम्मद शमी अब टीम इंडिया में वापसी करने लायक भी हैं या नहीं? सुनिए हेड कोच गौतम गंभीर का बयान 
Mohammad Shami. (Image Source: Getty Images)भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सुपरहिट रहे। उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन हार्दिक पांड्या चोटिल हुए जिसके बाद उनकी जगह टीम में शमी की एंट्री हुई थी। एंट्री के साथ ही मोहम्मद शमी ने पूरे टूर्नामेंट में धूम मचा दी थी।

एडम जाम्पा ने इस टूर्नामेंट में 11 मैचों में 23 विकेट लिए थे, लेकिन महज 7 मैचों में 24 विकेट लेने वाले शमी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे। हालांकि, शमी ने पूरा टूर्नामेंट दर्द में खेला था और टूर्नामेंट के बाद वह चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा जिसके कारण वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का भी हिस्सा नहीं थे।

मोहम्मद शमी ने वापसी के दिए संकेत 

पिछले कुछ महीनों से टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी भारतीय टीम में वापसी की तैयारी में हैं। शमी फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया था। इस  वीडियो में वह नेट्स पर गेंदबाजी करते नजर आए। पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के बाद शमी की प्रैक्टिस भारतीय टीम में उनकी वापसी के संकेत दे रही है।

इसी बीच जब टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से उनके वापसी को लेकर सवाल किया गया तो आइए जानें उन्होंने क्या कहा?

 मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर गंभीर का बयान 

“उन्होंने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। हमारा अगला टेस्ट 19 सितंबर को है। हमेशा यही लक्ष्य था कि उन्हें तब वापसी करने के लिए कहा जाएगा। क्या वह उस समय तक फिट होकर टीम में आ पाएंगे, इसको लेकर मुझे NCA के लोगों से बातचीत करनी होगी।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...