Skip to main content

ताजा खबर

मैच के बाद Suryakumar Yadav बने Reporter, साथी संजू पर कर दी सवालों की बारिश

मैच के बाद Suryakumar Yadav बने Reporter साथी संजू पर कर दी सवालों की बारिश

Suryakumar Yadav And Sanju Samson (Image Credit-Instagram)

Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज में भी हरा दिया, वहीं इस सीरीज के आखिरी मैच में संजू ने शानदार शतक जड़ा था। जिसे लेकर एक वीडियो में कप्तान SKY ने संजू से उनकी पारी को लेकर खास बात की और इस दौरान दोनों के बीच हंसी-मजाक भी देखने को मिला।

मैच के बाद Suryakumar Yadav ने लिया संजू का इंटरव्यू

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कप्तान Suryakumar Yadav ने संजू सैमसन का इंटरव्यू लिया है और उनकी पारी से जुड़े सवाल पूछे हैं। इस दौरान सूर्यकुमार ने पूछा कि- आपकी पारी के बारे में कुछ बताओ लोगों को, जिसपर संजू ने कहा कि- मैं काफी खुश है और पारी को शब्दों में नहीं बता सकता अभी और ये मेरे लिए इमोशनल पल है। आगे संजू ने कहा कि- सबका अपना-अपना टाइम होता है, मैं अपना काम करता गया और खुश हूं की आप (SKY) उस समय मेरे साथ मौजूद थे। वीडियो में सूर्यकुमार ने कहा कि- ये पारी देखकर मुझे काफी मजा आया और ये सबसे शानदार पारियों में से एक पारी थी। SKY ने संजू से पूछा 96 रन के स्कोर पर आने के बाद आपके दिमाग में क्या चल रहा था, जिसपर संजू बोले- 96 पर मैं उड़ाने का सोचा रहा था और आपने बोला कि थोड़ा समय लेकर खेलो और कोच-कप्तान कहते हैं की एग्रेसिव होने के साथ-साथ हंबल रहो।

Suryakumar Yadav और हार्दिक का भी बल्ला बोला था

एक तरफ बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में संजू का शतक आया था, तो कप्तान Suryakumar Yadav और हार्दिक ने भी कमाल की पारी खेली थी। इस दौरान SKY ने अपनी पारी में 75 रन बनाए थे, तो हार्दिक पांड्या ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 47 रन बना दिए थे।

फिर से छा गई Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम

*टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में भी किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ।
*टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी, तो टी20 सीरीज को 3-0 से किया अपने नाम।
*इस सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने किया डेब्यू।
*तीसरे टी20 में संजू बने मैन ऑफ द मैच, तो हार्दिक ने जीता मैन ऑफ द सीरीज का खिताब।

कप्तान Suryakumar Yadav और संजू की बातचीत का वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सीरीज जीतने के बाद का नजारा कुछ इस तरह था

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

‘उम्र कोई मायने नहीं रखती’ – वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के कायल हुए कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने...

IPL 2027 में किसे करनी चाहिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? वसीम जाफर ने नाम सुझाया नाम

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती...

30 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया यास्तिका...

IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट...