Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं विराट कोहली का काफी सम्मान करता हूं’, आरसीबी में भारतीय बल्लेबाज के साथ खेलने के लिए काफी बेताब हैं फिल साल्ट

Phil Salt (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट को 11.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। फिल साल्ट का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तमाम फैंस का दिल जीता है।

हाल ही में फिल साल्ट ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। साल्ट ने इस बात का खुलासा किया कि वो विराट कोहली का काफी सम्मान करते हैं और भारतीय खिलाड़ी के साथ आरसीबी में टीम की ओपनिंग करने के लिए इंग्लिश खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं।

फिल साल्ट ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि, ‘विराट के लिए मेरे अंदर काफी सम्मान है। मेरी उनसे काफी कम बात हुई है और हम लोगों ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया है। मैं उनके साथ पहले भी खेल चुका हूं और आगे भी खेलने के लिए बेताब हूं।

आरसीबी की योजना बिल्कुल ही साफ है कि आप मैदान पर उतरे और आक्रामक क्रिकेट खेले। टीम का बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत लग रहा है, क्योंकि उनके पास कई वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। यह उन कुछ टीमों में से एक हैं, जिन्हें मैं हमेशा ही टीवी पर जबरदस्त क्रिकेट खेलते हुए देखा हूं। आगामी चुनौती के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’

फिल साल्ट का प्रदर्शन आईपीएल में रहा है काफी अच्छा

बता दें कि, इंग्लिश खिलाड़ी फिल साल्ट ने अभी तक 21 आईपीएल मैच में 34.37 की औसत और 175.54 के स्ट्राइक रेट से 653 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में छह अर्धशतक बनाए हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर इस टूर्नामेंट में 89 रन का है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भी बेहतरीन खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। आरसीबी की बात की जाए तो टीम आगामी सीजन में काफी मजबूत दिख रही है और वह 2025 सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...