Skip to main content

ताजा खबर

“मैं दो ओवर में उसे 6-7 बार आउट कर सकता था”- कोंस्टास की बैटिंग को लेकर बुमराह का बड़ा बयान

Jasprit Bumrah & Sam Konstas (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए 19 वर्षीय सैम कोंस्टास ने डेब्यू किया और उन्होंने अपने पहले ही मैच में भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ दो छक्के लगाकर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। बुमराह ने कहा कि, चौथे टेस्ट के पहले दिन कोंस्टास से रोचक मुकाबला रहा। उन्होंने कहा कि वह पहले दो ओवर में छह सात बार उसे आउट कर सकते थे।

अपने डेब्यू मैच में कोंस्टास ने 65 गेंद में 62 रनों की पारी खेली और बुमराह को दो छक्के भी जड़े। टेस्ट क्रिकेट में तीन साल में पहली बार किसी बल्लेबाज ने बुमराह की गेंद पर छक्का लगाया। बुमराह ने चैनल 7 के हवाले से कहा कि, ‘मैं चीजों को उस तरह से नहीं देखता। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और नतीजे मेरे पक्ष में है लेकिन अलग अलग जगहों पर मैने बेहतर गेंदबाजी की है। क्रिकेट में यही होता है कि कई बार आपको विकेट मिलते हैं, लेकिन कई बार अच्छी गेंदबाजी करने पर भी विकेट नहीं मिलते। सब कुछ बराबर चलता है।’

मैं दो ओवर में उसको छह सात बार उसे आउट कर सकता था- जसप्रीत बुमराह

उन्होंने कहा, ‘मैंने 12 साल से अधिक टी20 क्रिकेट खेला है और इसका अच्छा खासा अनुभव है।’ जारी BGT में अब तक 24 विकेट ले चुके बुमराह ने कहा कि, ‘रोचक बल्लेबाज (कोंस्टास)। मुझे लगा नहीं कि मैं विकेट से दूर हूं। शुरू में मुझे लगा कि पहले दो ओवर में छह सात बार उसे आउट कर सकता हूं, लेकिन क्रिकेट में ऐसा ही होता है। कई बार विकेट मिल जाती है और जब नहीं मिलती तो आप उसी व्यक्ति की आलोचना करते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे नई चुनौतियों का सामना करना पसंद है।’ ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बुमराह ने कहा कि, यहां उन्होंने हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहा हूं । मैने पहली बार 2018 में यहां टेस्ट खेला था और 2016 में वनडे में डेब्यू किया।

यहां काफी चुनौतियां मिलती है क्योंकि विकेट सपाट हैं और नई गेंद से कूकाबूरा से मदद मिलती है लेकिन बाद में नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिS आपकी सटीकता की जांच होती है। मौसम आपकी फिटनेस और धैर्य की परख करता है। एक बार इन चुनौतियों से उबरने के बाद आप बेहतर क्रिकेटर बनते हैं।’

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, 2nd Semifinal: बल्लेबाजी के अनुकूल होगी वानखेड़े की पिच? मौसम के मिजाज पर भी डालें नजर

IND vs ENG, T20 WC 2026: pitch and weather report (image via getty) भारत 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 170 रनों का लक्ष्य, यान्सेन की हाफ सेंचुरी 

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, आज 4 मार्च को कोलकाता के...

क्या हुआ था जब भारत ने आईसीसी नाॅकआउट में आखिरी बार इंग्लैंड का सामना किया था?

IND vs ENG (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह...

IND vs ENG, 2nd Semifinal: अभिषेक शर्मा को बिठाया जाएगा बाहर? दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI पर नजर डालें

IND vs ENG, 2nd Semifinal: probable playing xi (image via getty) इंग्लैंड गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026...