Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे नहीं पता कि उनके साथ मानसिक रूप से क्या हो रहा है”- विराट के खराब फॉर्म पर बोले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

“मुझे नहीं पता कि उनके साथ मानसिक रूप से क्या हो रहा है”- विराट के खराब फॉर्म पर बोले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
Virat Kohli (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज एलन बॉर्डर ने विराट कोहली की बल्लेबाजी फॉर्म के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कह कि भारत का ये नंबर चार बल्लेबाज बैटिंग में अपनी वो धार खो चुका है। बॉर्डर ने कोहली की उन गेंदों को खेलने की प्रवृत्ति देखी जिन्हें वह आम तौर पर छोड़ देते थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या मानसिकता का मुद्दा कोहली के प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा है।

विराट कोहली ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ा हो, लेकिन वे इस सीरीज में ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर परेशानी महसूस कर रहे हैं और अपना विकेट गंवा रहे हैं। कोहली अब तक सीरीज में पांच में से चार बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट हुए हैं, जिससे उनकी तुलना 2014 के इंग्लैंड दौरे से की जा रही है, जहां वे रन नहीं बना पाए थे।

एलन बॉर्डर ने विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर कह दी बड़ी बात

एलन बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट के हवाले से कहा कि, “आज का आउट होना, आम तौर पर ऐसी गेंद है जिसे वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होने पर छोड़ देते। मुझे यकीन नहीं है कि विराट के साथ मानसिक रूप से क्या हो रहा है (और) क्या वह बस अपनी धार खो चुके हैं?” बता दें कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम उनके और भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि विराट कोहली ने पर्याप्त गेंदें नहीं छोड़ने की कीमत चुकाई है। उन्होंने कहा, “वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैदान पर उतरते हैं (और) लगभग बहुत जल्दी शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करते हैं। जब वह अपना सर्वश्रेष्ठ खेलता है, खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जब गेंद थोड़ी अधिक मूव करती हैं, तो वह बस गेंद को छोड़ देते हैं।

इस सीरीज में उनके अधिकांश आउट होने वाली गेंदें ऐसी थीं, जिन्हें वह छोड़ सकते थे। मुझे नहीं लगता कि वह इस सीरीज में बहुत अच्छी गेंद पर आउट हुए हैं।” पर्थ टेस्ट के शतक को छोड़ दें तो विराट ने निराश किया है।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, 2nd Semifinal: बल्लेबाजी के अनुकूल होगी वानखेड़े की पिच? मौसम के मिजाज पर भी डालें नजर

IND vs ENG, T20 WC 2026: pitch and weather report (image via getty) भारत 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 170 रनों का लक्ष्य, यान्सेन की हाफ सेंचुरी 

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, आज 4 मार्च को कोलकाता के...

क्या हुआ था जब भारत ने आईसीसी नाॅकआउट में आखिरी बार इंग्लैंड का सामना किया था?

IND vs ENG (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह...

IND vs ENG, 2nd Semifinal: अभिषेक शर्मा को बिठाया जाएगा बाहर? दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI पर नजर डालें

IND vs ENG, 2nd Semifinal: probable playing xi (image via getty) इंग्लैंड गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026...