Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी की अपील को BCCI ने ठुकराया, जाने क्या है बड़ी वजह

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी की अपील को BCCI ने ठुकराया, जाने क्या है बड़ी वजह

Jay Shah (Photo Source; Getty Images)

पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में चीज़ें सही नहीं चल रही हैं। छात्र विरोध की वजह से शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई है और अंतरिम सरकार का गठन किया गया है। इस साल अक्टूबर महीने में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 बांग्लादेश में ही खेला जाना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इस टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर काफी चिंतित है। आईसीसी ने बीसीसीआई से यह अपील की थी कि यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट भारत में आयोजित करना चाहिए लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इस अपील को ठुकरा दिया है।

जय शाह ने इसी चीज को लेकर खुलासा किया कि आखिर क्यों बीसीसीआई इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को होस्ट नहीं करना चाहता है। यही नहीं आईसीसी अब महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी श्रीलंका और UAE को दे सकता है।

द हिंदू के मुताबिक जय शाह ने कहा कि, ‘आईसीसी ने हमसे पूछा था कि क्या हम वर्ल्ड कप की मेजबानी कर सकते हैं? मैंने इसके लिए पूरी तरह से मना कर दिया है। उस समय भारत में मानसून का सीजन होगा और साथ ही हमें अगले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप को भी होस्ट करना है। हम इस चीज को लेकर कोई भी सिग्नल नहीं देना चाहते हैं कि भारत लगातार दो वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।’

बांग्लादेश में हो रहे दंगों की वजह से क्रिकेट पर भी पड़ रहा है काफी असर

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार नियुक्त होने के बाद ऐसे कई देश हैं जिन्होंने वहां का दौरा करने से मना कर दिया है। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया यही चाहते हैं की नई सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए।

बांग्लादेश पुरुष टीम की बात की जाए तो उन्हें अब पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 21 अगस्त से रावलपिंडी में हो रही है। बांग्लादेश टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है और उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए अभ्यास भी शुरू कर दिया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले से ही महत्वपूर्ण कदम उठाए हुए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...