Skip to main content

ताजा खबर

मलिंगा के साथ अपने क्रिकेटिंग करियर को बेहतर करना मेरी ज़िन्दगी का हाईलाइट था: रुशिल उगारकर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लेने को लेकर किया बड़ा खुलासा

Rushil Ugarkar (Pic Source-X)

युवा खिलाडी़ रुशिल उगारकर का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने कई बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है। बता दें, जब रुशिल उगारकर 17 साल के थे तब उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हनुमा विहारी के खिलाफ भी नेट्स में गेंदबाजी की है। इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि उस समय उनकी गति इतनी ज्यादा नहीं थी।

MLC में MI न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए रुशिल उगारकर को लगातार 130 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। उन्होंने इस सीजन में सिर्फ दो ही मैच में भाग लिया था। बता दें, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले रुशिल उगारकर को फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) हो गई थी और जब उन्होंने अपना MLC का डेब्यू किया तब उनका वजन 8 पाउंड कम हो गया था।

हालांकि इतना सब होने के बावजूद इस युवा खिलाड़ी ने मेजर लीग क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की और विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव डाला। हाल ही में रुशिल उगारकर ने फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लेने को लेकर बड़ा खुलासा किया।

क्रिकबज के मुताबिक रुशिल उगारकर ने कहा कि, ‘मलिंगा के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। क्रिकेट के बारे में उन्होंने मुझे काफी चीजों के बारे में बताया जिसके बारे में मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था। MI न्यूयॉर्क के नेट्स में उन्होंने मुझे गेंदबाजी को लेकर काफी महत्वपूर्ण टिप्स दी। यही नहीं हम लोगों ने वीडियो एनालिस्ट के साथ भी काफी अच्छा कार्य किया। मलिंगा ने मुझे कई खिलाड़ियों की कमजोरी के बारे में भी बताया और यही वजह है कि मैंने उस सीजन में शानदार गेंदबाजी की।’

अपने युवा समय में रुशिल उगारकर और USA के संजय कृष्णमूर्ति काफी अच्छे दोस्त थे

अपने युवा समय में रुशिल उगारकर और USA के संजय कृष्णमूर्ति काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों बेंगलुरु के Ebenezer School में साथ में पढ़े हुए हैं। भारत की ओर से यह दोनों ही खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और बाद में कृष्णमूर्ति को देखते हुए रुशिल उगारकर भी USA शिफ्ट हो गए।

रुशिल उगारकर तो पूरा भरोसा है कि वो उच्च स्तरीय में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जल्द ही नजर आएंगे। रुशिल उगारकर अभी भी काफी युवा खिलाड़ी है और उन्हें काफी चीजों के बारे में समझने में थोड़ा समय जरूर लगेगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...