Skip to main content

ताजा खबर

भारत ने महिला T20I इतिहास में पहली बार छूआ 200 का आंकड़ा, हरमन और ऋचा ने UAE के खिलाफ खेली तूफानी पारी

India Women Team (Pic Source-X)

इस समय महिला एशिया कप 2024 का पांचवा मुकाबला भारत और UAE के बीच दम्बुला में खेला जा रहा है। इस मैच में UAE महिला टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक काफी गलत साबित हुआ और भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए।

भारत की शुरुआत UAE के खिलाफ काफी खराब रही और स्मृति मंधाना 13 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। शेफाली वर्मा ने 18 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। Dayalan Hemalatha बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही और दो रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि भारतीय महिला टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 66 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने UAE की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

हरमनप्रीत कौर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और एक छक्का जड़ा। भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

UAE की ओर से Kavisha Egodage ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट झटके जबकि समीर धरनीधर्का और Heena Hotchandani ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

UAE को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने होंगे

भारतीय महिला टीम की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और इस मैच में भी टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। UAE को हल्के में नहीं लिया जा सकता लेकिन टीम इस समय काफी मुश्किल स्थिति में है क्योंकि उन्हें 20 ओवर में 200 रनों के पार का स्कोर बनाना है।

बता दें, भारत में पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 रनों का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 198 रन बनाए थे। यही नहीं टी20 वर्ल्ड कप 2018 में टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट को पर 194 रन बनाए थे।

इससे पहले इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम में अपने पहले मैच में पाकिस्तान टीम को 7 विकेट से हराया था। अब UAE के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच को भी भारतीय टीम अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। भारतीय महिला टीम के लिए अच्छी बात यह भी है कि उनके गेंदबाज भी समय शानदार फॉर्म में है और उनके पास यह काबिलियत है कि टीम UAE को जल्द से जल्द आउट कर इस मुकाबले को अपने नाम करें।

আরো ताजा खबर

10 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला भारत-पाक टी20...

SM Trends: 10 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 12वां मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान...

T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला 

IND A vs AUS A 2025: Rajeev Shukla (image via X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर उठा-पटक...

‘अपने लिए कुछ नहीं किया’: ICC द्वारा मांगें ठुकराए जाने के बाद मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, बॉयकॉट पर यू-टर्न!

T20 WC 2026, IND vs PAK: Mohsin Naqvi (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने जोर देकर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकॉट विवाद...