Skip to main content

ताजा खबर

भारत के गेंदबाजी कोच ने अचानक दिया इस्तीफा, जय शाह और द्रविड़ को लेकर बोली यह बात

Sairaj Bahutule (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय और मुंबई लेग स्पिनर साईराज बहुतुले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में नवंबर 2021 से गेंदबाजी कोच के पद पर कार्यरत थे। लेकिन अचानक शुक्रवार, 31 जनवरी को उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। बहुतुले ने पूर्व बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण का आभार जताते हुए बड़ा बयान दिया है।

साईराज बहुतुले ने टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच के रूप में भी किया है काम

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा देने के बाद साईराज बहुतुले ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,

“हां, मैंने व्यक्तिगत/पारिवारिक कारणों से CoE छोड़ दिया है। मैं पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीआई, राहुल द्रविड़ (CoE के पिछले हेड) और वीवीएस (CoE के वर्तमान हेड) का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे सभी फॉर्मेट में भारत के टॉप स्पिनरों के साथ काम करने का मौका दिया। मैं कम से कम 20 सीरीज/दौरों में भारत/भारत ए और भारत अंडर-19 टीमों के साथ था। मैंने NCA/CoE में अपने तीन साल के कार्यकाल का पूरा आनंद लिया और गेंदबाजी कोच के रूप में मेरी सेवाएं बीसीसीआई के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी।”

साईराज बहुतुले टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण के साथ काम कर चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तुरंत बाद उन्होंने भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया, जब तक मोर्ने मोर्कल की नियुक्ति नहीं हुई थी। वह पिछले साल नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में टीम के गेंदबाजी कोच थे। वहीं, पिछले दोनों अंडर-19 वर्ल्ड कप में बॉलिंग कोच के रूप में काम किया।

पिछले साल, बहुतुले भारत इमर्जिंग टीम के मुख्य कोच थे, जिसने हाल ही में ओमान में एशिया इमर्जिंग कप टूर्नामेंट में भाग लिया था। साथ ही वह व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में श्रीलंका भी गए थे। वह फरवरी-मार्च 2023 में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान भारतीय टीम के गेंदबाजी कंसल्टेंट भी थे।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...