Skip to main content

ताजा खबर

भारत का यह क्रिकेटर लिवर फेलियर के कारण मौत से जूझ रहा, जान बचाने के लिए पत्नी दे रही बड़ी कुर्बानी

भारत का यह क्रिकेटर लिवर फेलियर के कारण मौत से जूझ रहा, जान बचाने के लिए पत्नी दे रही बड़ी कुर्बानी

Ireland Cricketer Simranjit Singh (Source X)

आयरलैंड के टॉप ऑलराउंडर में से एक सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​सिमी सिंह अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिमी सिंह भारत के मोहाली में जन्मे हैं। बुरी खबर ये है कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ‘एक्यूट लिवर फेलियर’से जूझ रहे हैं। सिमी को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है और उनकी पत्नी अगमदीप कौर उनके लिए लीवर डोनर बनेंगी।

सिमी सिंह की तबीयत कैसे बिगड़ी?

पिछले कुछ महीनों से सिमी सिंह को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी, जिसकी सही वजह का पता नहीं लग सका था। डबलिन में इलाज के बावजूद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए भारत लाया गया।

जून के अंत में सिमी भारत पहुंचे और चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज शुरू हुआ। उन्हें शुरू में टीबी का इलाज दिया गया, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें टीबी नहीं थी।

अगस्त के आखिरी हफ्ते में सिमी की तबीयत और बिगड़ने लगी, जिसके चलते उन्हें गंभीर पीलिया हो गया। डॉक्टरों ने पाया कि उन्हें ‘लिवर फेलियर’ हो गया है, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया।

सिमी सिंह का इलाज और लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया, पत्नी बनेंगी डोनर

डॉक्टरों ने सिमी सिंह की पत्नी अगमदीप कौर को लीवर डोनेट करने की मंजूरी दे दी है, और जल्द ही सिमी का लिवर ट्रांसप्लांट किया जाएगा। सिमी के AB+ ब्लड ग्रुप होने की वजह से उन्हें डोनर ढूंढने में कोई समस्या नहीं आई। डॉक्टरों को उम्मीद है कि यह सर्जरी सफल होगी और सिमी को नया जीवन मिलेगा।

सिमी सिंह का क्रिकेट करियर

सिमी का जन्म मोहाली, पंजाब में हुआ था और उन्होंने अंडर-14 और अंडर-17 स्तर पर पंजाब का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया, लेकिन अंडर-19 स्तर पर वे सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 2005 में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए आयरलैंड के लिए अपना सामान पैक किया। सिमी को शायद ही पता था कि क्रिकेट उनके पीछे आयरलैंड भी जाएगा।

2006 में, वे पेशेवर खिलाड़ी के रूप में डबलिन में मालाहाइड क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए। साल 2020 में सिमी को क्रिकेट आयरलैंड से केंद्रीय अनुबंध प्राप्त हुआ था, जो एसोसिएशन द्वारा दिया गया पहला पूर्णकालिक अनुबंध था।

37 वर्षीय सिमी सिंह ने आयरलैंड के लिए 35 वनडे और 53 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 39 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/10 है। उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय शतक भी लगाया है।

আরো ताजा खबर

आईपीएल ऑक्शन से पहले राहुल चाहर का बड़ा बयान, कहा- ‘सीएसके मुझे सूट करेगी’

Rahul Chahar (Image credit Twitter – X) IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले भारतीय लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने खुलकर अपनी पसंदीदा टीम के बारे में बात की है। 26 साल...

IPL 2026 Auction: कब शुरू होगा ऑक्शन, किसके पास कितना पैसा, स्ट्रीमिंग डिटेल्स और वे सभी चीजें को आपको पता होनी चाहिए 

IPL 2026 auction (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट फैंस को जितनी बेसब्री से आईपीएल के ऑक्शन का इंतजार रहता है, शायद ही ऐसा इंतजार किसी टूर्नामेंट के लिए...

IND vs SA 2025: बची हुई साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं अक्षर पटेल- रिपोर्ट्स

Axar Patel (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है।...

15 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत दौरा शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ब्लेयर टिकनर इस वजह से हुए व्हाइट बाॅल टूर से बाहर तेज गेंदबाज...