Skip to main content

ताजा खबर

“भाई लोग वेलडन”- सीरीज जीतने के बाद सूर्या ने ड्रेसिंग रूम में दी विनिंग स्पीच, वीडियो जीत लेगा आपका दिल

Surykumar Yadav In dressing room (Photo Source: X)

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक और टी-20 सीरीज अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका को उनके घर में किसी भी फॉर्मेट में हराना आसान काम नहीं है, लेकिन सूर्य एंड कंपनी ने ये काम अब करके दिखाया है। जब टीम के अधिकतर सीनियर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में हैं तब एक युवा टीम के साथ सूर्यकुमार ने 3-1 से सीरीज जीती।

इस जीत में तिलक वर्मा जैसे युवा बल्लेबाज की अहम भूमिका रही जिन्होंने अंतिम दो मैचों में लगातार शतक लगाए। वहीं संजू सैमसन ने पहले और आखिरी टी-20 में शतक लगाया।  वरुण चक्रवर्ती ने शानदार वापसी करते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की। इसी बीच सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार ने ड्रेसिंग रूम में अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, जिसका वीडियो BCCI ने शेयर किया है।

सूर्यकुमार यादव ने प्लेयर्स को कहा धन्यवाद

सूर्या ने ड्रेसिंग रूम में कहा, ”भाई लोग वेलडन, बधाई। बहुत बढ़िया। सबको पता है कि विदेश में आकर सीरीज जीतना कितना चैलेंजिंग होता है। पिछली बार यहां आए थे तो सीरीज ड्रॉ रही थी। इस बार 2-1 से आगे होने के बावजूद हमने तय क्या कि किस तरह खेलना है। मुझे लगता है कि इस मैच में हर किसी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। सभी को इसका क्रेडिट जाता है। बतौर टीम ने हमने यह सीरीज जीती। वैशाख, यश और जितेश का सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू। आवेश तो एक मैच खेला है ना।

सूर्यकुमार ने टीम के सपोर्ट स्टाफ की भी खूब तारीफ की, उनका मानना है कि, सपोर्ट स्टाफ के बदौलत ही उनकी टीम इस तरह का खेल दिखा सकी। सूर्यकुमार ने बताया कि डरबन पहुंचते ही उन्होंने तय कर लिया था कि सीरीज में टीम किस तरह खेलने वाली है और इसे सफल बनाने में सपोर्ट स्टाफ का योगदान अतुलनीय रहा। इस सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण हेडकोच की भूमिका निभा रहे थे।

🎥 Dressing Room BTS

Captain Suryakumar Yadav’s Speech after #TeamIndia’s T20I series win in South Africa 🙌

WATCH 🔽 #SAvIND | @surya_14kumar

— BCCI (@BCCI) November 16, 2024

उनके साथ साईराज बहुतुले और ऋषिकेश कानिटकर भी मौजूद थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने ये भी बताया कि अब वो घरेलू क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। उन्होंने भारत पहुंचकर घरेलू क्रिकेट खेलने जा रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं

Virat Kohli is Still the Heartbeat of RCB: AB de Villiers Ahead of IPL 2026 (image via getty) एबी डीविलियर्स के अनुसार, विराट कोहली भले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

20 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान पद से इस्तीफा दिया अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान के पद से...

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...