Skip to main content

ताजा खबर

भतीजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आए मोहम्मद शमी, कहा- ‘ये लम्हे बेशकीमती’, देखें वीडियो

Mohammed shami (Image Credit- Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed shami) इन दिनों इंजरी की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में लगी चोट से अभी तक शमी पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। तो वहीं इन दिनों वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं, और अपनी रिकवरी को लेकर तेजी से काम करते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, अब मोहम्मद शमी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में शमी अपनी भतीजी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में शमी को अपनी भतीजी के साथ काफी मस्ती करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। क्रिकेट फैंस इस क्यूट वीडियो पर तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि शमी ने इस वीडियो को आज 27 सितंबर, शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर हुए कैप्शन में शमी ने लिखा- अपनी भतीजी के साथ समय बिताना, ये लम्हे बेशकीमती हैं (Spending time with my niece, these moments are truly priceless)

देखें मोहम्मद शमी द्वारा शेयर की गई यह वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे वनडे मैच

दूसरी ओर, आपको शमी के बारे में बताएं तो वे आखिरी बार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले साल, भारत में हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए फाइनल मैच में खेलते हुए नजर आए थे। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए वह चोटिल हो गए थे, और टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन इन दिनों शमी NCA में रहकर रिहैब प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं और तेजी से रिकवर होने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही आए दिन शमी कोई ना कोई वीडियो ट्रेनिंग करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...