Skip to main content

ताजा खबर

बेंगलुरू से ज्यादा अनंतपुर में दिलीप ट्राॅफी मैच देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़, वायरल हुई फोटोज

बेंगलुरू से ज्यादा अनंतपुर में दिलीप ट्राॅफी मैच देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़ वायरल हुई फोटोज

Rural Development Trust Stadium Anantapur (Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024: भारत में क्रिकेट किसी त्यौहार से कम नहीं हैं। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजते हैं। इसके अलावा फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। तो वहीं अब कुछ ऐसा ही नजारा जारी दिलीप ट्राॅफी में देखने को मिला है।

बता दें कि जारी दिलीप ट्राॅफी का पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में, तो दूसरा मैच अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम खेला जा रहा है। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम के मुकाबले अनंतपुर में भारी संख्या में फैंस दिलीप ट्राॅफी मैच देखने के लिए पहुंचे हैं।

फैंस के अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचने की फोटोज भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तो वहीं यह कुछ नया नहीं हैं। इससे पहले भी स्टेडियम में मैच देखने के लिए बेकाबू हुए क्रिकेट फैंस की वीडियो और फोटोज काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुई थी।

देखें वायरल फोटोज

लो स्कोरिंग रहा है अभी तक यह मैच

दूसरी ओर, यहां जारी इंडिया सी और इंडिया डी के बीच खेले जा रहे इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो इंडिया सी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया डी की पहली पारी सिर्फ 164 रनों पर सिमट गई है। टीम के लिए पहली पारी में अक्षर पटेल ने 86 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद इंडिया सी अपनी पहली पारी में सिर्फ 168 रन ही बना पाई। टीम के लिए बाबा इंद्रजीत ने 72 रनों की पारी खेली। इसके बाद खबर लिखे जाने तक इंडिया डी ने दूसरी पारी में 44 ओवर बाद पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रिकी भुई 38* और अक्षर पटेल 8* रन बनाकर मौजूद हैं। इंडिया डी ने इंडिया सी पर 192 रनों की बढ़त बना ली है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 24: मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, MI vs PBKS: head to head records (image via X) मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 24वें मैच में, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स...

IPL 2026: MI vs PBKS मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, MI vs PBKS: Pitch report and probable playing XI (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा

IPL 2026, CSK vs KKR: Ramandeep Singh (image via IPL/X) आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह...

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...