Skip to main content

ताजा खबर

बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम में अचानक हुआ बदलाव, यह स्टार ऑलराउंडर स्क्वॉड से जुड़ा

बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम में अचानक हुआ बदलाव, यह स्टार ऑलराउंडर स्क्वॉड से जुड़ा

IND vz NZ (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से हार मिली है। इस हार के बाद मेजबान ने अचानक से अपने टीम में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है।

हाल ही में वाशिंगटन सुंदर ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे राउंड में दिल्ली के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने तमिलनाडु की ओर से 152 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और एक छक्का शामिल रहा। अब उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मो. सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर

1988 के बाद न्यूजीलैंड की भारत में भारत के खिलाफ पहली टेस्ट जीत

बेंगलुरु टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका ये फैसला उल्टा पड़ गया और टीम सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में बोर्ड पर 402 रन लगाए और एक विशाल बढ़त हासिल की। हालांकि, भारतीय टीम दूसरी पारी में बेहतर नजर आई और उसने शानदार कमबैक करते हुए 462 रनों का टोटल बनाया। लेकिन 107 रनों का लक्ष्य कीवी टीम के लिए बड़ा नहीं था और उसने सिर्फ 2 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड ने इस सदी में भारत में भारत के खिलाफ पहली टेस्ट जीत दर्ज की है। इससे पहले आखिरी बार कीवी टीम ने 1988 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत को हराया था। भारत में ब्लैक कैप्स की एकमात्र जीत 1969 में आई थी और 1988 के बाद से वे भारत में भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं जीत सके थे।

আরো ताजा खबर

वानखेड़े में दमदार हैं भारत के T20 रिकॉर्ड, जाने सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के लगाने वाले प्लेयर्स के बारे में

T20Is Wankhede Stadium (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: क्या बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा, पढ़ें साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच व मौसम रिपोर्ट

Eden Gardens. (Photo Source: Twitter) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह...

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल में कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11, संभावित टीम पर डालें एक नजर 

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 4 मार्च से सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत...

‘कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं’ पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान पर जमकर बरसे शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi (Image credit Twitter – X) T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम सुपर-8 तक तो पहुंची, लेकिन नॉकआउट में जगह...