Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम की चमचागिरी करना नहीं छोड़ेगा यह खिलाड़ी, ऐसी बात की कि हंसने लगेंगे आप

बाबर आजम की चमचागिरी करना नहीं छोड़ेगा यह खिलाड़ी ऐसी बात की कि हंसने लगेंगे आप

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान का सफर बेहद ही शर्मनाक था। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम सुपर 8 में भी जगह नहीं बना पाई थी और टूर्नामेंट के पहले ही चरण में बाहर हो गई थी। उनका सबसे बड़ा सेटबैक अमेरिका जैसी टीम से हारना था। उसके बाद भारत से फिर वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बड़ी हार। बतौर कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन टॉप पर नहीं था।

हालांकि, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का मानना है कि भारत में 2023 विश्व कप को छोड़कर बाबर आजम ने हाल के आईसीसी टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन नहीं किया है। हसन ने बाबर आजम को पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी यूनिट का किंग भी कहा और यह भी बोला कि वह उनमें सभी पहलुओं में सुधार देखते हैं।

बाबर पहली बार भारत में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे थे। वह नौ मैचों में 40 की औसत से 320 रन के साथ पाकिस्तान के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उनके बल्ले से केवल 4 अर्धशतक निकले थे, लेकिन वह एक बार भी मैच जीतने वाला प्रदर्शन नहीं कर सके। नतीजा ये रहा है कि पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

बाबर आजम के बचाव में हसन अली ने क्या बयान दिया 

लेकिन आइए पढ़ें हसन अली ने बाबर आजम के बचाव में क्या बयान दिया-

“बाबर आजम पाकिस्तानी बल्लेबाजी यूनिट के किंग हैं, इसके साथ ही उन्हें सुधार करना है। मुझे भी सुधार करने की जरूरत है और मेरी माने तो हर किसी को सुधार करने की जरूरत है। आप देख सकते हैं कि उन्होंने काफी इम्प्रूव किया है। ऐसा नहीं है कि वह कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जहां भी बल्लेबाजी में परफ़ॉर्म किया, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने खराब प्रदर्शन किया है। हाँ भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया क्योंकि उन्होंने शतक नहीं लगाया।”

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...