Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम का दुख नहीं हो रहा खत्म, पिछली 21 पारियों में नहीं लगा पाए एक भी अर्धशतक

बाबर आजम का दुख नहीं हो रहा खत्म पिछली 21 पारियों में नहीं लगा पाए एक भी अर्धशतक

Babar Azam (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को पार्ल में खेला गया। पाकिस्तान ने पहले मैच में 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम ने मैच तो अपने नाम किया, लेकिन बाबर आजम का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाबर 38 गेंदों में 3 चौको की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ लगाया था पिछला अर्धशतक

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी अर्धशतक 14 मई 2024 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान लगाया था। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रन की पारी खेली थी। उन्हें पिछला अर्धशतक लगाए 217 दिन बीत चुके हैं। बाबर ने 2023 से वनडे में कोई अर्धशतक नहीं लगाया है और दिसंबर 2022 से उनके बल्ले से टेस्ट फॉर्मेट में कोई बड़ी पारी नहीं आई है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछली 10 पारियों में बाबर आजम के स्कोर पर डालें नजर-

23(38)
31(20)
0(4)
41(28)
3(3)
3(2)
28*(30)
15*(20)
37(44)
5(15)
30(71)
11(18)
31(77)
22(50)
0(2)
32*(34)
33(33)
13(10)
44(43)
36(22)
32 (26)

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे मैच का हाल

पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए थे। हेनरिक क्लासेन ने 97 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 86 रन की पारी खेली थी। रायन रिकेल्टन ने 38 गेंदों में 36 रन और कप्तान एडेन मार्करम ने 54 गेंदों में 35 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए सलमान अली आगा ने 8 ओवर में 32 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे।

पाकिस्तान ने 49.3 ओवरों में 240 रनों के लक्ष्य का पीछा कर तीन विकेट से जीत दर्ज की। सैम अयूब ने 119 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 109 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, सलमान अली आगा ने 90 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा और ऑटनील बॉर्टमैन ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

‘भारत का लेवल अब अलग है’ टीम इंडिया के व्हाइट बाॅल डोमिनेंस पर बोले कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स 

Viv Richards (Image Credit- Twitter X) पूर्व कैरेबियाई दिग्गज विव रिचर्ड्स हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। रिचर्ड्स का कहना है कि...

T20 World Cup 2026: “वह बहुत गुस्से में था” – सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल से क्यों मांगी माफी?

T20 World Cup 2026: Suryakumar Yadav Apologised To Axar Patel For Benching Him (image via getty) भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप...

IPL 2026: सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पंड्या, कौन करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी?

IPL 2026: Mumbai Indians (image via getty) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लीडरशिप के अहम फैसले का सामना करना पड़ेगा, जिसमें स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव का मुकाबला ऑलराउंडर...

वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई शिकायत 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को रिकाॅर्ड तीसरी बार अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में...