Skip to main content

ताजा खबर

बाढ़ में बुरी तरह फंसी टीम इंडिया की यह महिला क्रिकेटर, मदद की लगाई गुहार; जानें फिर क्या हुआ? देखें वीडियो

Radha Yadav (Source X)

गुजरात में इस समय भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे कई जिलों में बाढ़ आ गई है। इस बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ की चपेट में आने से कई लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, और यहां तक कि टीम इंडिया की एक क्रिकेटर भी इस बाढ़ में फंस गई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाज राधा यादव भी इस बाढ़ से प्रभावित हुईं।

भारतीय महिला क्रिकेटर राधा यादव बारिश के कारण फंसी 

राधा यादव गुजरात के वडोदरा में अपने परिवार के साथ रहती हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण वह अपने परिवार के साथ फंस गई थीं। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए राधा और उनके परिवार को वहाँ से सुरक्षित बाहर निकाला।

राधा यादव ने इसके बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की और एनडीआरएफ टीम को धन्यवाद दिया।

Indian cricketer Radha Yadav Rescued by NDRF amid gujarat heavy rain pic.twitter.com/3heaHWuvh7

— Shubham Srivastava (@Shubham192223) August 29, 2024

गुजरात में बाढ़ के कारण कई लोगों की जान चली गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, अब तक 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राधा यादव और उनका परिवार भी इस बाढ़ के दौरान फंसे हुए थे, लेकिन एनडीआरएफ टीम की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। राधा ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर है और वह एनडीआरएफ टीम की आभारी हैं, जिन्होंने उनकी और उनके परिवार की जान बचाई।

बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही हैं रिवाबा जडेजा 

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा की पत्नी, रिवाबा जड़ेजा, ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की है। जामनगर की विधायक रिवाबा जडेजा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की मदद कर रही हैं। रिवाबा पानी से भरी सड़कों पर चलती नजर आई, जहां वे बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश कर रही हैं।

रिवाबा जडेजा की इस पहल को लोगों से काफी सराहना मिल रही है, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों को निभाया, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी लोगों की मदद के लिए आगे आईं।

আরো ताजा खबर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में टूटे टॉप 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड! छाए रहे वैभव सूर्यवंशी

Top 5 biggest records broken in IPL 2026 (image via X) आईपीएल का 2026 सीजन बेहद रोमांचक क्रिकेट मैचों के साथ खत्म हुआ। नए और पुराने खिलाड़ियों ने लीग में...

IND vs AFG: टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का शानदार सफर जारी है; डॉन ब्रैडमैन के साथ एक खास लिस्ट में हुए शामिल

IND vs AFG: Shubman Gill (image via BCCI/X) शुभमन गिल शनिवार (6 जून) को एक साल के अंदर 1000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने मुल्लांपुर,...

‘मैं इंडियन सेलेक्टर्स से काफी समय से…’ श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तान बनने के बाद बोले रिकी पोंटिंग 

Ricky Ponting and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किए जाने के फैसले से पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी...

“कुछ भी आसानी से नहीं मिलता” – श्रेयस अय्यर के T20I कप्तान बनने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन

Rohit Sharma’s Big Reaction On Shreyas Iyer Becoming T20I captain (image via X) श्रेयस अय्यर को टी20आई कप्तान बनाने का फैसला फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक लीडर के तौर पर उनके...