Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा ने ICC की चिंता बढ़ाई, जल्द ही होने वाला है देश में महिला टी20 वर्ल्ड कप 

Women’s T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)

छात्रों की अगुवाई में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन ने बांग्लादेश को स्तब्ध कर दिया है। तो वहीं इन विरोध प्रदर्शन के कारण बांग्लादेशी सरकार ने देश में 21 जुलाई, रविवार तक कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा जो कोई भी सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए दिखेगा, उसे तुरंत गोली मार देने का आदेश जारी कर दिया है।

इन विरोध प्रदर्शन में बहुत से लोग अभी तक अपनी जान गंवा चुके हैं, और आने वाले समय में ना जाने कितने लोग और अपनी जिंदगी से हाथ धोएंगे इस बात का भी कोई अंदाजा नहीं है। दूसरी ओर, बांग्लादेश में लगातार हिंसक हो रहे इन प्रदर्शनों पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने चिंता जताई है। गौरतलब है कि इस बार आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 बांग्लादेशी की मेजबानी में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर को होने वाले पहले मैच से होगी, लेकिन अभी से ही आईसीसी की शीर्ष अधिकारियों ने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। तो वहीं हाल में ही एक अधिकारी ने कहा है कि शीर्ष क्रिकेट परिषद के पास एक स्वतंत्र सुरक्षा टीम है और वह स्थिति पर नजर रख रही है। आईसीसी के एक सोर्स ने द टेलीग्राफ के हवाले से कहा- हमारे पास दुनिया भर में स्वतंत्र सुरक्षा निगरानी है। तो, हां, हम इस पर नजर रख रहे हैं।

इस समय श्रीलंका में बांग्लादेश

गौरतलब है कि इस समय एशिया कप 2024 में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं अपने पहले मैच में बांग्लादेश को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी ओर, अब उन्हें टूर्नामेंट में अपने आगामी मैच में 22 जुलाई को थाईलैंड का सामना करना है। देखने लायक बात होगी कि पहले मैच को गंवाने के बाद, बांग्लादेश अपने आगामी मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

NZ vs SA 2026: अंगूठे की चोट के कारण Ish Sodhi शेष T20I सीरीज से बाहर

NZ vs SA: Ish Sodhi (image via getty) न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी...

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...