Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश बढ़ा सकता है रोहित एंड कंपनी की टेंशन, WTC में भारत से छीन सकता है नंबर एक का ताज

बांग्लादेश बढ़ा सकता है रोहित एंड कंपनी की टेंशन, WTC में भारत से छीन सकता है नंबर एक का ताज

Team India (Photo Source: X)

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC ) फाइनल के नजरिए से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। अगर टीम इंडिया इस सीरीज में मेहमानों का सूपड़ा साफ करने में कामयाब रहती है तो वह एक कदम और डब्ल्यूटीसी फाइनल की ओर बढ़ा लेगी।

वहीं इस सीरीज में एक हार से रोहित शर्मा एंड कंपनी को तगड़ा नुकसान हो सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच हारते ही भारत के सिर से WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज भी छिन जाएगा। IND vs BAN टेस्ट सीरीज से WTC  पॉइंट्स टेबल पर क्या फर्क पड़ेगा, आइए हम आपको बताते हैं।

आपको बता दें कि, WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल टीम इंडिया 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ ठीक उनके पीछे दूसरे नंबर पर है। अगर बांग्लादेश को भारत  के खिलाफ इस सीरीज में एक भी जीत मिलती है तो इससे ऑस्ट्रेलिया को काफी फायदा हो सकता है। पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम उन्हें हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी।

अगर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ता है तो उनके खाते में 59 प्रतिशत होंगे। वहीं मेहमान टीम भारत को 0-2 से सीरीज हराती है तो टीम इंडिया के खाते में 56 प्रतिशत ही अंक रह जाएंगे। हालांकि ऐसा होना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि भारत 2012 के बाद से घर पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। इसके अलावा अगर सीरीज के दोनों मुकाबले ड्रॉ रहते हैं तो भी भारत को नुकसान होगा, इस स्थिति में टीम इंडिया के खाते में 62.12 प्रतिशत अंक ही रह जाएंगे।

IND vs BAN: टेस्ट सीरीज का WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर

सीरीज 0-1 से हार, भारत के पास 59 प्रतिशतअंक
सीरीज 0-2 से हार, भारत के पास 56 प्रतिशत अंक
सीरीज 1-1 से ड्रॉ, भारत के पास – 65.15 प्रतिशत अंक
सीरीज 1-0 से जीत, भारत के पास – 68.18 प्रतिशत अंक
सीरीज 2-0 से जीता भारत के – 74.24 प्रतिशत अंक
सीरीज के दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे तो- 62.12

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...