Skip to main content

ताजा खबर

फाइनल खेलने का सपना देख रहा था ये गेंदबाज, बोर्ड ने मैच से पहले टीम से ही निकलवा दिया- जानिए क्यों?

Gus Atkinson (Pic Source-X)

द हंड्रेड टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स का मुकाबला फाइनल में बर्मिंघम फीनिक्स और सदर्न ब्रेव के बीच एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से होगा। इस बीच खबर आई है कि, गस एटकिंसन रविवार 18 अगस्त को द हंड्रेड 2024 फाइनल में ओवल इनविंसिबल्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बुधवार 21 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की तीन मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला से पहले फाइनल मुकाबले से बाहर करने का फैसला किया है।

बोर्ड ने हंड्रेड क्लैश के दौरान बेन स्टोक्स की चोट के बाद सतर्क रुख अपनाया है। दरअसल  कुछ दिन पहले स्टोक्स की चोट के बाद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को भी टूर्नामेंट से हटा दिया गया था।

एटकिंसन ने इस सीजन में इनविंसिबल्स के लिए केवल एक मैच खेला है और 10 गेंदों पर 28 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया है। बता दे कि, द हंड्रेड एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां एक पारी 10 या 20 ओवर की नहीं बल्कि 100 गेंदों की होती है। वहीं गेंदबाज को 1 ओवर में बस 5 गेंद फेंकने होते हैं न की 6।

इनविंसिबल्स के कप्तान सैम बिलिंग्स ने कहा:

“गस को टीम से हटा दिया गया है, जो कि समझ में आने वाली बात है। यह उसके लिए निराशाजनक है, लेकिन साकिब महमूद ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया है और पिछले मैच में उसने अपना क्लास दिखाया। वह टीम में बना रहेगा।”

पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ गस एटकिंसन ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। इस युवा खिलाड़ी ने तीन टेस्ट मैचों में 16.22 की औसत से 22 विकेट चटकाए, जिसमें दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

पिछले साल अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यूके बाद से इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के लिए 9 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं। एटकिंसन ने व्हाइट बॉल के फॉर्मेट में 17 विकेट लिए हैं और 2023 वनडे विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे।

আরো ताजा खबर

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...