Skip to main content

ताजा खबर

पृथ्वी शाॅ के बचपन के कोच ने किया बड़ा खुलासा, कहा- वह अपने फिल्मी फ्रेंड सर्कल की वजह से….

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)

एक समय पर भारतीय क्रिकेट टीम की बड़ी चीज कहे जाने वाले पृथ्वी शाॅ (Prithvi Shaw), अपने क्रिकेट करियर की मजबूत शुरुआत के बाद भी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने भारतीय टीम के लिए महज 19 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था, और पहले डेब्यू मैच में ही खिलाड़ी ने शतक लगाया था।

हालांकि, इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी वह अपने करियर को सही से नहीं संभाल पाए हैं। करीब तीन साल से वह भारतीय क्रिकेट टीम में से बाहर चल रहे हैं। तो वहीं अब खिलाड़ी के गिरते क्रिकेट ग्राफ को लेकर उनके बचपन के कोच Santosh Pingulkar ने बड़ा बयान दिया है।

Santosh Pingulkar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही My Khel के साथ एक इंटरव्यू में संतोष पिंगुलकर ने पृथ्वी शाॅ को लेकर कहा- वह शुरू से ही अलग थे, न तो उनके पिता और न ही उनकी मां ने क्रिकेट खेला, लेकिन पृथ्वी के पास गाॅड गिफ्ट था। उनके खेलने का तरीका, फिर चाहे वह बचाव करना हो या शॉट मारना, यह अद्वितीय था। उनका स्वभाव मिलनसार था और वे दूसरों से अलग दिखते थे।

पिंगुलकर ने आगे कहा- वह 14 साल तक मेरे साथ रहे और MCA में जाने के बाद भी, जब भी समय मिलता वह सप्ताह में एक या दो बार प्रैक्टिस के लिए आते थे। जब वह मात्र चार साल के थे, जब उनकी मां का निधन हो गया।

उनके पिता हर चीज का ख्याल रखते थे, उन्हें खाना खिलाना, उन्हें प्रैक्टिस पर ले जाना और यहां तक ​​कि विरार से मुंबई तक ट्रेन यात्रा के दौरान उनका किट बैग ले जाना भी। उन्होंने पृथ्वी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बहुत त्याग किया है।

लेकिन फेम ने उसकी गिरावट में एक बड़ी भूमिका निभाई है। उसका फ्रेंड सर्कल बदल गया है। वह क्रिकेट की दुनिया की बजाए फिल्मी दुनिया में शामिल हो गया है। उसके फ्रेंड सर्कल में कोई भी क्रिकेटिंग बैकग्राउंड से नहीं है, जो उन्हें क्रिकेट पर फोकस करने के लिए कह सके।

हालांकि, खेल के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ, लेकिन उनका समय और फोकस थोड़ा बंट गया। जब उन्हें इस साल आईपीएल के लिए नहीं चुना गया तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ। उन्होंने अपना बेस प्राइस भी घटाकर 75 लाख कर दिया, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा...

IPL 2026: PBKS vs LSG मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

IPL 2026, PBKS vs LSG: Top 3 players to watch out (image via X) पंजाब किंग्स 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल...

IPL 2026: KKR vs RR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, KKR vs RR: Probable XI and pitch report (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान...

IPL 2026: KKR vs RR मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, KKR vs RR: top 3 players to watch out (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स...