Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व पाकिस्तानी ने दिया बड़ा बयान, Champions Trophy 2025 में हार्दिक पांड्या को बताया टीम इंडिया का ‘की प्लेयर’ 

पूर्व पाकिस्तानी ने दिया बड़ा बयान, Champions Trophy 2025 में हार्दिक पांड्या को बताया टीम इंडिया का ‘की प्लेयर’ 

Hardik Pandya (Photo Source: X)Hardik Pandya

आगामी मल्टीनेशन टूर्नामेंट चैंपियंस ट्राॅफी 2025 शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई की संयुक्त मेजबानी में 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहला मैच गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

तो वहीं हाल में ही भारतीय टीम ने भी 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के चैंपियंस ट्राॅफी स्क्वाॅड में कुछ बड़े मैच विनर्स खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच जिताने का दम रखते हैं।

दूसरी ओर, अब भारतीय टीम के स्क्वाॅड पर बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने बड़ा बयान दिया है। टीम इंडिया के स्क्वाॅड में अकमल ने हार्दिक पांड्या को ‘की प्लेयर’ करार दिया है।

कामरान अकमल ने पांड्या को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर हार्दिक पांड्या को लेकर कहा- भारतीय टीम की जिस मुख्य खिलाड़ी के बिना प्लेइंग इलेवन अधूरी है वो हैं हार्दिक पांड्या। वो मेरे पसंदीदा क्रिकेटर है। वह बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हैं और उन्होंने कुछ मैच भी खत्म किए हैं। वह भारत के ‘की प्लेयर’ हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाॅड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जड़ेजा।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...