Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Frank Misson का 85 साल की उम्र में हुआ निधन 

Frank Misson (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेदंबाज फ्रैंक मिशन (Frank Misson) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि वह घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स का प्रतिनिधित्व करते थे। एच्लीस की इंजरी की वजह से उनका क्रिकेट करियर बहुत ही जल्द खत्म हो गया था।

मिशन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक साल के अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल पांच टेस्ट मैच खेले। तो वहीं उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/58 मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ आया था। साथ ही बता दें कि यह रेड बाॅल क्रिकेट इतिहास का पहला ऐसा मैच था, जो टाई खत्म हुआ था।

इसके अलावा मिशन ने न्यू साउथ वेल्स के लिए 1958 से लेकर 1964 तक 71 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले, जिसमें 31.13 की शानदार औसत से कुल 177 विकेट अपने नाम किए। साथ ही मिशन क्रिकेट खेलने के साथ एक बेहतीन एथलीट भी थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई एथलेटिक्स मध्य-दूरी कोच पर्सी सेरुट्टी के साथ ट्रेनिंग की थी, जो हर्ब इलियट के कोच थे। मिशन ने 1960 रोम ओलंपिक में 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

The ACA is saddened to hear of the passing of Frank Misson, who played five Test for Australia (Test Cap #217) alongside 71 First Class games for New South Wales. Our thoughts are with his family and many friends in cricket. pic.twitter.com/rfjgtfSqSU

— Australian Cricketers’ Association (@ACA_Players) September 13, 2024

फ्रैंक मिशन के निधन पर इयान चैपल ने दी प्रतिक्रिया

तो वहीं फ्रैंक मिशन के निधन के बाद इयान चैपल (Ian Chappell) ने उनके साथ एक क्रिकेट टूर को याद करते हुए ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- 1961 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम नाव से इंग्लैंड दौरे पर गई थी। लेकिन इस दौरान मिशन को उनकी ट्रेनिंग से वंचित नहीं किया गया। वह जैसे ही अपनी ट्रेनिंग के लिए बोट के डेक पर दौड़ने लगे, तो कुछ कम दिमाग वाले खिलाड़ियों ने उन्हें बाहर निकलते हुए देखा।

मिशन के जोशीले वर्कआउट से शर्मिंदा होकर, उन्होंने उसके रास्ते में कुर्सियां रखकर उसे जटिल बनाने का फैसला किया। लेकिन जब मिशन ने इन बाधाओं को पार किया, तो उसके बाद कुर्सियों के एक और सेट से ऐसा किया गया। लेकिन बाद में इन लड़कों ने नरम रुख अपनाया और उसे शांति से अपनी ट्रेनिंग करने के लिए छोड़ दिया।

আরো ताजा खबर

फाइनल से पहले श्रीकांत की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘ये भारतीय गेंदबाज जरूर लेगा दो विकेट’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मैच से...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुनिया के...

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी...