Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, कहा- वह भारतीय टीम के लिए उपयुक्त नहीं हैं

Gautam Gambhir and Tim Paine

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है। वहीं सीरीज से पहले दोनों खेमों से बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि गंभीर हेड कोच पद के लिए फिट नहीं हैं।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा। गौतम गंभीर के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हार मिल चुकी है। ऐसे में गौतम गंभीर पर बतौर हेड कोच काफी दबाव है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले गौतम गंभीर ने मीडिया को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने रिकी पोंटिंग के बयान पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी। इस पर पूर्व क्रिकेटर्स समेत फैन्स के भी रिएक्शन आए। अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम पेन ने भी इस पर खुलकर बात की है।

उनसे जो पूछा गया था वह एक बहुत ही सरल सवाल था- टिम पेन

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने SEN Tassie को बताया, मुझे उनकी प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई। मुझे लगता है कि इससे अच्छा संकेत नहीं जाएगा। उनसे जो पूछा गया था वह एक बहुत ही सरल सवाल था।

उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि वह शायद अभी भी रिकी को ऐसे व्यक्ति के रूप में देख रहे हैं, जिसके खिलाफ वह खेल रहे हैं, लेकिन रिकी अब एक कमेंटेटर है – उन्हें राय देने के लिए भुगतान किया जाता है, और उनकी राय बिल्कुल सही थी। विराट संघर्ष कर रहे हैं, यह चिंता का विषय है। लेकिन मेरे लिए, इस समय भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता रोहित शर्मा की बल्लेबाजी नहीं है, विराट कोहली की बल्लेबाजी नहीं है, यह उनके कोच और दबाव में शांत रहने की उनकी क्षमता है।

पेन ने आगे कहा कि, रवि शास्त्री ने एक शानदार माहौल बनाया था, खिलाड़ी ऊर्जावान थे, वे जुनून के साथ खेले, उन्होंने उन्हें सपने बेचे और वास्तव में हल्के-फुल्के मनोरंजक तरीके से उन्हें प्रेरित किया। वे अब एक नए कोच के पास गए हैं जो वास्तव में ग़ुस्‍सैल, प्रतिस्पर्धी है। और इसका मतलब यह नहीं है कि यह अच्छी बात नहीं है और कोचिंग का अच्छा तरीका नहीं है- लेकिन मेरी चिंता यह है कि यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उपयुक्त नहीं है।

 

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...