Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद Muhammad Yunus ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को किया होस्ट, देखें फोटोज 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल में ही पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी। बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था, जब उन्होंने किसी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसी के घर में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। इस जीत के बाद बांग्लादेश की क्रिकेट जगत में काफी तारीफ देखने को मिली।

तो वहीं अब बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक जीत के बाद, बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर प्रोफेसर मुहम्मद युनुस (Muhammad Yunus) बांग्लादेश क्रिकेट टीम को होस्ट करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

तो वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम से मिलने के बाद पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर मुहम्मद युनुस ने कहा- जीत के बाद मैंने कैप्टन से बात की लेकिन मैं आप सभी से व्यक्तिगत रूप से मिलने और देश की ओर से आपको बधाई देने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

देखें बीसीबी द्वारा शेयर की गई ये फोटोज

Chief Adviser Professor Muhammad Yunus accorded a reception today to the Bangladesh team which recorded a historic 2-0 Test series win against Pakistan. 🇧🇩🏏#BCB #Cricket #Bangladesh pic.twitter.com/21CYitLDCi

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 12, 2024

दूसरी ओर, अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम की बात की जाए तो वह अब भारत दौरे पर जाने वाली है। भारत दौरे पर बांग्लादेश दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर को चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी। टेस्ट सीरीज के लिए हाल में ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा टीम की घोषणा की गई है।

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम:

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जेकर अली अनिक।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...