Skip to main content

ताजा खबर

पल्लेकेले में जमकर बोला कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला, पहले टी20 में भारत ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया

Team India (Pic Source-X)

इस समय पल्लेकेले में श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक काफी गलत साबित हुआ है और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 213 रन बनाए हैं।

भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया। श्रीलंका की बात की जाए तो कोई भी गेंदबाज इस मैच में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया। भारत की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ काफी अच्छी हुई थी और उन्होंने 6 ओवर में 74 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल के अलावा शुभमन गिल ने 34 रनों का योगदान दिया। टीम की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और लगातार तगड़ा प्रहार किया।

सूर्यकुमार यादव के अलावा ऋषभ पंत ने 33 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। श्रीलंका की बात की जाए तो मथीशा पथिराना ने चार ओवर में 40 रन देकर चार विकेट झटके। वो अपनी टीम की ओर से एकमात्र गेंदबाज थे जिन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला था।

मेजबान को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 214 रन बनाने होंगे

बता दें, श्रीलंका को अगर भारत के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 214 रन बनाने होंगे। भले ही यह बल्लेबाजी पिच है लेकिन टीम के लिए यह स्कोर बनाना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि भारत के गेंदबाज भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है।

भारत की बात की जाए तो उनके बल्लेबाजों ने इस मैच में अपना काम बखूबी से निभाया है और अब गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी बेहद जरूरी है। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस पहले टी20 को अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

IND vs NZ: रायुपर में टीम इंडिया ने किया रिकाॅर्ड रनचेज, न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से दी मात

IND vs NZ 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...

‘मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हर्षित राणा’ मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर की कोचिंग रणनीति पर उठाए सवाल

Harshit Rana Manoj Tiwary (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘सीखते हुए खेलने’ की नीति पर सवाल...

T20 World Cup 2026: ‘भारत नहीं आए तो नुकसान उन्हीं का होगा’ बांग्लादेश को लेकर बोले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

Azharuddin (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड...

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 209 रनों का लक्ष्य, सेंटनर ने खेली तूफानी पारी 

IND vs NZ 2nd T20 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...