Skip to main content

ताजा खबर

पर्थ टेस्ट मैच में जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal Record (Photo Source: Getty Images)

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में 161 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इसी पारी के साथ उन्होंने एक इतिहास रच दिया। वे दुनिया के दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने पहले चार शतक डैडी हंड्रेड (150+) के तौर पर बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल ने अब तक जितनी भी बार तीन अंकों का स्कोर हासिल किया है तो वे हर बार 150+ रन बनाए हैं।

यशस्वी जायसवाल के अलावा एक और बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा किया है। वो बल्लेबाज भारत, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया का नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ हैं। यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में जो चार शतक बनाए हैं, उनमें दो दोहरे शतक और दो शतक शामिल हैं।

अपने डेब्यू मैच में यशस्वी जायसवाल ने खेली थी शानदार पारी

यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रनों की पारी के साथ की थी। वहीं, इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में वे 209 रन और एक मैच में 214 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में डैडी हंड्रेड बनाया और 161 रन की पारी खेली। डैडी हंड्रेड उसे कहा जाता है, जब कोई बल्लेबाज अपने शतक को कम से कम 150 रनों में तब्दील करे।

जायसवाल अपने करियर में 4 बार ऐसा कर चुके हैं। ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपने करियर की शुरुआत में किया था। उन्होंने अपने पहले चार में से तीन शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया था और एक मैच में 151 रनों की पारी खेली थी। इस तरह अपने करियर के पहले चार शतकों को डैडी हंड्रेड में बदलने का कीर्तिमान स्मिथ के बाद यशस्वी जायसवाल ने बनाया है।

जायसवाल ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले एमएल जयसिम्हा और सुनील गावस्कर ने कारनामा किया था। पर्थ टेस्ट मैच में शतक लगाने के साथ ही उन्होंने और भी कई रिकार्ड्स अपने नाम किए थे।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...