Skip to main content

ताजा खबर

न सचिन, न धोनी न विराट, गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह हैं रोहित शर्मा के जबरा फैन

न सचिन न धोनी न विराट गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह हैं रोहित शर्मा के जबरा फैन

Navdeep Singh and Rohit Sharma. (Photo Source: X(Twitter)

भारत में नए खेल सनसनी, नवदीप सिंह, पैराओलंपिक फाइनल में 47.32 मीटर प्रयास के साथ मेंस की भाला फेंक F41 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे। 47.32 मीटर के थ्रो के बाद उनके आक्रामक सेलिब्रेशन ने सबका ध्यान खींचा. इस दौरान नवदीप ने विराट कोहली जैसा एग्रेशन दिखाया, जिससे उनका वीडियो वायरल हो गया और फैंस ने उन्हें ‘विराट 2.0’ कहना शुरू कर दिया।

रोहित शर्मा के फैन हैं नवदीप सिंह

हालांकि, नवदीप ने अब बताया है कि उनके फेवरेट क्रिकेटर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं, विराट कोहली नहीं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान नवदीप ने बताया कि वह रोहित शर्मा के बड़े फैन हैं। उनसे पूछा गया कि विराट और महेंद्र सिंह धोनी में से कौन उनका फेवरेट है, तो उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया। नवदीप ने इसके पीछे वजह बताते हुए कहा कि जब उन्होंने रोहित का दोहरा शतक देखा, तभी से उनके फैन हो गए।

नवदीप ने पॉडकास्ट को लेकर धोनी के लिए चलने वाले ‘थाला फॉर ए रिजन’ ट्रेंड पर भी जमकर मजाक किया। उन्होंने 7 सितंबर को गोल्ड मेडल जीता. ये उनका 7वां मेडल था. इसे लेकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा लोग खुद ही कनेक्ट कर लेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवदीप का कद 4 फुट 4 इंच है, और बचपन में उन्हें छोटे कद के कारण ताने सुनने पड़ते थे। उनके भाई ने बताया कि बच्चे उन्हें कद को लेकर चिढ़ाते थे, जिससे नवदीप कई बार कमरे में बंद हो जाते थे, लेकिन 2012 में उन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला और उनकी जिंदगी बदल गई। नीरज चोपड़ा से प्रेरित होकर उन्होंने जैवलिन थ्रो में कदम रखा और खेल की ओर उनका रुझान बढ़ा।

आपको बता दें कि, नवदीप का जन्म साल 2000 में हुआ था। जब वो दो साल के हुए तब माता-पिता एहसास हुआ कि उनका बच्चा बौनेपन से पीड़ित है. दोनों इलाज करवाने की खूब कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. जब उनकी उम्र बढ़ी तो गांव के बच्चों ने चिढ़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें बढ़ावा देने के लिए खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। शुरू में नवदीप अपने पिता की तरह रेसलिंग करते थे. बाद में नीरज चोपड़ा से प्रेरित होकर उन्होंने जैवलिन थ्रो खेलना शुरू किया।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...