Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड से हार के तुरंत बाद आकाशदीप और शुभमन गिल प्रैक्टिस करते हुए आए नजर, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड से हार के तुरंत बाद आकाशदीप और शुभमन गिल प्रैक्टिस करते हुए आए नजर देखें वीडियो

Shubman Gill and Akash Deep (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, इस हार के तुरंत बाद बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आकाशदीप प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले गिल बेंगलुरू में हुए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में हल्की जकड़न की वजह से नहीं खेले थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक है और प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं।

गिल को तेज गेंदबाज आकाशदीप प्रैक्टिस कराते हुए नजर आए। आकाश को भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था, क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने इनफाॅर्म कुलदीप यादव के रूप में एक एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाया। हालांकि, ये प्रैक्टिस देखने के बाद लग रहा है कि ये दोनों आगामी टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

लेकिन इस मैच में गिल की जगह खेलने वाले सरफराज खान ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों की पारी खेली है। ऐसे में देखने लायक बात होगी कि क्या भारतीय मैनेजमेंट इनफाॅर्म सरफराज को बाहर कर, शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करता है या टीम में और कोई बदलाव देखने को मिलेगा?

देखें शुभमन गिल की प्रैक्टिस करते हुए ये वीडियो

खैर, भारतीय क्रिकेट टीम को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार मिली है, लेकिन वह 24 अक्टूबर से पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में शानदार वापसी कर, टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

15 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SA: धर्मशाला में वरुण चक्रवर्ती का जादू, T20I में 50 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय भारत और दक्षिण...

IND vs SA: भारत ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

IND vs SA 3rd t20i (Image Credit- Twitter X) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 14 दिसंबर, रविवार को धर्मशाला...

IND vs SA: धर्मशाला में वरुण चक्रवर्ती का जादू, T20I में 50 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय

Varun Charavarthy (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी...

जारी एशेज सीरीज के बीच ब्रेट ली का बड़ा दावा, कहा ‘मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण सबसे बेहतरीन’

brett lee (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ की है और इसे देश का अब...