Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 45 रनों से हराकर सीरीज की अपने नाम, तो फैंस ने कुछ प्रकार दिए रिएक्शन 

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 45 रनों से हराकर सीरीज की अपने नाम, तो फैंस ने कुछ प्रकार दिए रिएक्शन 

New Zealand vs Sri Lanka, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 30 दिसंबर, सोमवार को बे ओवल Mount Maunganui में खेला गया।

इस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 45 रनों से हराकर, टी20 सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। कीवी टीम ने शानदार गेंदबाजी के चलते जीत हासिल की है। मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने 4 ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 बड़े विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

New Zealand vs Sri Lanka, 2nd T20I मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड ने कुल 186 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज टिम राॅबिंनसन ने 41, मार्क चैंपमैन ने 42, ग्लेन फिलिप्स ने 23 और डेरिल मिचेल ने 18 रनों की पारी खेली।

तो वहीं अंत में विकेटकीपर मिचेल हे ने 19 गेंदों में 41* रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो स्पिनर वानिंदु हसरंगा को 2 और नुवान तुषारा और मथीशा पाथिराना को 1-1 विकेट मिला

इसके बाद जब श्रीलंका न्यूजीलैंड से मिले 187 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 19.1 ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। लंकाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 37 और कुशल परेरा ने 48 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तो वहीं कीवी टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जैकब डफी को 4, मैट हेनरी व मिचेल सेंटनर को 2-2 और जैकरी फूक्स व माइकल ब्रेसवेल को 1-1 विकेट मिला।

देखें न्यूजीलैंड की जीत पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

আরো ताजा खबर

IPL 2026: LSG के ये 3 बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026 Top 3 LSG (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2026 में एक बेहद संतुलित और खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरने वाली है। टीम की...

T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

Jay Shah T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम...

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार,...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...