Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने की 16 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा

Team India Womens (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज यानी 17 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से हो रही है। यह तीनों ही मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस समय खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही और यही वजह है कि वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई। हालांकि आगामी वनडे सीरीज को टीम इंडिया जीतना जरूर चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को करते हुए देखा जाएगा जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

यही नहीं कुछ खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है।तेजल हसबनीस, सयाली सतगारे, प्रिया मिश्रा और साइमा ठाकोर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। रिचा घोष ने खुद को आगामी वनडे सीरीज से हटा दिया है क्योंकि उनके 12th बोर्ड के एग्जाम है। आशा शोभना इस समय चोटिल है और बेहतरीन तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकर को आराम दिया गया है।

यह रही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतगारे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसबनीस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल

बता दें कि, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 24 अक्टूबर को खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे मैच 27 अक्टूबर को होगा। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह तीनों ही मैच भारतीय समय के अनुसार दिन में 1:30 से शुरू होंगे। यह सीरीज आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप 2022-25 का ही एक भाग है।

पिछले काफी समय से टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है। यही नहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि फिलहाल यह सब चीजों को भूलकर भारतीय महिला टीम की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को जीतने पर होगी।

আরো ताजा खबर

SA vs NZ, 1st Semi-Final: क्या बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा, पढ़ें साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच व मौसम रिपोर्ट

Eden Gardens. (Photo Source: Twitter) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह...

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल में कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11, संभावित टीम पर डालें एक नजर 

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 4 मार्च से सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत...

‘कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं’ पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान पर जमकर बरसे शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi (Image credit Twitter – X) T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम सुपर-8 तक तो पहुंची, लेकिन नॉकआउट में जगह...

बुमराह बने भारत की जीत के हीरो, वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘चीट कोड’ साबित हुए: अभिषेक नायर

Abhishek Nayar (Image credit Twitter – X) जारी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज की और...