Skip to main content

ताजा खबर

‘नेशनल हैकिंग डे’ में हुआ दिल्ली कैपिटल्स का ‘X’ अकाउंट हैक

नेशनल हैकिंग डे में हुआ दिल्ली कैपिटल्स का X अकाउंट हैक

Delhi Capitals Logo (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का ‘X’ अकाउंट हैक हो चुका है। तमाम नेटीजन इस चीज को देखकर काफी हैरान थे क्योंकि हैक अकाउंट में क्रिप्टोकरंसी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पोस्ट हो रही थी।

तमाम लोगों ने अपने-अपने ‘X’ अकाउंट के जरिए यह बताया कि दिल्ली कैपिटल्स का अकाउंट हैक हो चुका है। बता दें कि अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने कुछ ट्वीट पोस्ट भी किए जो थोड़े ही समय के बाद डिलीट भी कर दिए गए। यही नहीं आईपीएल फ्रेंचाइजी का अकाउंट हैक ‘नेशनल हैकिंग डे’ के दिन हुआ है जिसके बारे में एक यूजर ने ‘X’ में खुलासा किया है।

दिल्ली कैपिटल्स के अकाउंट के जरिए हैकर ने पोस्ट किया था, ‘यह हैक अकाउंट है। हम लोगों ने $Hacker नाम का टोकन Solona A में लॉन्च किया गया है। 3oBm3m2NW9auqhYTe2S92U9v6vam4cU9DYk23bwp8yf4 आपको प्रॉफिट बनाकर जरूर देगा। हम हैक अकाउंट सभी अकाउंट में टोकन एड्रेस पोस्ट कर देंगे और टोकन भी आपको मिल जाएगा। $HACKER सर्च करें और हमारी स्ट्रैंथ देखें।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और भी बेहतर प्रदर्शन करने को देखेंगे

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। टीम के खिलाड़ी पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में 14 मैच खेले थे जिसमें से 7 में टीम ने जीत दर्ज की थी जबकि 7 में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। 14 अंकों के साथ दिल्ली टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर थी।

हालांकि आगामी सीजन में टीम धुआंधार प्रदर्शन करना चाहेगी और आगामी सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। अभी तक भले ही आईपीएल की ट्रॉफी को दिल्ली टीम ने अपने नाम ना किया हो लेकिन 2025 में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...